MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Ank Jyotish
  • Numerology 8: इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों को मिलता है रिश्ते में धोखा, करना चाहिए ये 4 उपाय

Numerology 8: इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों को मिलता है रिश्ते में धोखा, करना चाहिए ये 4 उपाय

Numerology 8 Personality: जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, उन्हें परिवारिक रिश्तों और करियर में परेशानियां आती हैं। जानें अनुभवी ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर और अंकशास्त्री कादम्बिनी पाठक ने मूलांक 8 वालों लोगों के बारे में और क्या-क्या कहा। 

3 Min read
Author : Deepakshi Sharma
| Updated : Jul 31 2025, 02:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
8, 17 या 26 तारीख पर जन्में लोगों का मूलांक 8
Image Credit : Getty

8, 17 या 26 तारीख पर जन्में लोगों का मूलांक 8

Numerology 8 Compatibility: किसी भी इंसान की जन्मतिथि और मूलांक के आधार पर उसका आने वाला कल देखा जा सकता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। एक अनुभवी ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर और अंकशास्त्री कादम्बिनी पाठक ने हमें मूलांक 8 लोगों के व्यवहार, शिक्षा और परिवार के साथ उनके संबंधों के बारे में खुलकर बताया है।

इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है, जिसे न्याय, कर्म, अनुशासन और धीमी किंतु स्थायी सफलता का प्रतीक माना गया है। मूलांक 8 के जातकों का जीवन सामान्यतः संघर्षों से भरा होता है, लेकिन यदि ये व्यक्ति संयम, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम बनाए रखें, तो जीवन उन्हें अद्भुत स्थायित्व और सम्मान प्रदान करता है।

25
गलत चीज का करते हैं विरोध-करियर में झेलते हैं परेशानी
Image Credit : Asianet News

गलत चीज का करते हैं विरोध-करियर में झेलते हैं परेशानी

मूलांक 8 के लोग गंभीर, आत्मनिष्ठ और थोड़े रहस्यमयी होते हैं। ये दूसरों के मामलों में जल्दी हस्तक्षेप नहीं करते, लेकिन जब जिम्मेदारी लेते हैं, तो उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं। इनका जीवन अक्सर दूसरों से अलग होता है – इन्हें जल्दी समझा नहीं जाता। ये न्यायप्रिय होते हैं और गलत के सामने खड़े होने की हिम्मत रखते हैं। हालांकि बाहर से कठोर दिखने वाले ये लोग अंदर से बेहद संवेदनशील होते हैं।शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 8 के लोगों को कभी-कभी शुरुआती संघर्ष झेलना पड़ता है। परंतु एक बार जब ये अपने लक्ष्य को पहचान लेते हैं, तो पीछे मुड़कर नहीं देखते। ये लॉ, प्रशासन, इंजीनियरिंग, खनिज, टेक्निकल रिसर्च, ज्योतिष और अध्यात्म जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। धीरे सफलता मिलती है लेकिन वह टिकाऊ और स्थायी होती है।

Related Articles

Related image1
Aaj Ka Ank Rashifal 15 June 2025: मूलांक 1 वालों को मिलेगी सक्सेस, अंक राशिफल से जानें क्या लिखा है आपके भाग्य में?
Related image2
बेहद लालची होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पैसों से करती हैं प्यार
35
इन 5 बीमारियों से रहते हैं परेशान
Image Credit : Asianet News

इन 5 बीमारियों से रहते हैं परेशान

मूलांक 8 वाले लोगों को हड्डियों, जोड़ों के दर्द, स्किन एलर्जी, नींद की कमी और अवसाद जैसी समस्याएँ घेर सकती हैं। इन्हें योग, ध्यान और संयमित जीवनशैली अपनानी चाहिए। आर्थिक रूप से ये लोग धीरे-धीरे बढ़ते हैं लेकिन जो धन इनके पास आता है, वह टिकता है। जल्दबाजी या लालच से बचना इनका मंत्र होना चाहिए। मूलांक 8 के जातकों को सबसे ज्यादा समस्या देर से सफलता और रिश्तों में दूरी से होती है। इनके जीवन में भरोसे का संकट आता है, लेकिन ये भरोसा जीत भी लेते हैं।

45
पारिवारिक रिश्तों में अनबन
Image Credit : Getty

पारिवारिक रिश्तों में अनबन

परिवार और रिश्तों में मूलांक 8 के जातकों को कई बार गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है। इनके जीवन में ऐसा समय आता है जब इन्हें अपनों से दूरी महसूस होती है, हालाकि कभी-कभी अत्यधिक इगो की वजह से गलती इन्ही की होती है पर ये कभी अपनी गलती नहीं मानते इस वजह से इनका रिलेशन या तो टूट जाता है या टूटने की कगार पे आ जाता है...कहीं कुंडली में शनि की कोई समस्या हो तो ये प्राय: विक्टिम बने रहते हैं और इनकी नजर में स्वंय के अलावा सारी दुनिया गलत नजर आती है हालाकि ये लोग अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटते। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य इनकी स्थिरता को बढ़ाता है। अगर रिश्तों में खुले मन से संवाद करें, तो संबंध मधुर बन सकते हैं।

55
मां लक्ष्मी-हनुमान जी की कृपा पान के लिए करें ये 4 उपाय
Image Credit : Asianet News

मां लक्ष्मी-हनुमान जी की कृपा पान के लिए करें ये 4 उपाय

• पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं

• हनुमान चालीसा का पाठ करें

• जरूरतमंदों की मदद करें

• धैर्य, मेहनत और ईमानदारी से कर्म करते रहें

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

About the Author

DS
Deepakshi Sharma
दीपाक्षी शर्मा। नवंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ी हैं। देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट, धर्म-आध्यात्म, पूजा-पाठ, वास्तु-ग्रह दोष जैसे टॉपिक पर अच्छा लिख लेते हैं। इन्होने राजनीतिक विज्ञान में एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद पत्रकारिता कर रही हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स, पिंकविला, बॉलीवुड लाइफ, पंजाब केसरी जैसी बङी संस्थानों में काम करने का अनुभव है।
ज्योतिष (Jyotish)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Recommended image2
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल
Recommended image3
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग किसी की नहीं सुनते
Recommended image4
Lucky Birth Dates: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं लक्ष्मी
Recommended image5
Birth Months : इन 5 महीनों में जन्मे लोगों में ज्यादा होता है अमीर बनने का चांस!
Related Stories
Recommended image1
Aaj Ka Ank Rashifal 15 June 2025: मूलांक 1 वालों को मिलेगी सक्सेस, अंक राशिफल से जानें क्या लिखा है आपके भाग्य में?
Recommended image2
बेहद लालची होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पैसों से करती हैं प्यार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved