कैसे Ranveer Singh बने बॉलीवुड के धुरंधर? अंक 6 से खास कनेक्शन ने बदली स्टार की किस्मत
Ranveer Singh Success Story: Ranveer Singh कैसे बने Bollywood के धुरंधर? जानिए अंक 6 से उनका खास कनेक्शन, numerology का बड़ा खुलासा और कैसे बदली उनकी किस्मत।

रणवीर सिंह का अंक 6 से क्या है कनेक्शन?
Ranveer Singh lucky number: रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर 2 एक के बाद एक कईं रिकार्ड तोड़ती जा रही है। इस फिल्म ने महज 7 दिनों में 1 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर के अभिनय की भी काफी तारीफ की जा रही है। रणवीर सिंह इसके पहले भी पद्मावत, राम लीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। अपनी प्रतिभा के चलते उन्हें कईं अवार्ड भी मिले हैं। उनकी इस सफलता के पीछे अंक 6 का खास कनेक्शन है। जानें क्या है रणवीर सिंह और अंक 6 का कनेक्शन…
ये भी पढ़ें-
Kangana Ranaut Numerology: जानें कैसे अंक 5 ने कंगना रनौत को बनाया सुपरस्टार?
अंक 6 ने बनाया बॉलीवुड का धुरंधर
वीकिपीडिया के अनुसार, रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ है। इस हिसाब से इनका मूलांक 6 हुआ जो शुक्र से संबंधित है। शुक्र वो ग्रह है जो जीवन में सभी तरह के भौतिक सुख जैसे- पैसा, नेम-फेम, वाहन, स्त्री सुख आदि देता है। इसलिए रणवीर सिंह की मिली सफलता के पीछे उनके मूलांक 6 का खास कनेक्शन है। इसी अंक 6 ने उन्हें बॉलीवुड का धुरंधर भी बनाया है।
ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं लक्ष्मी
आकर्षक पर्सनालिटी होती है मूलांक 6 वालों की
अंक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह सौंदर्य का प्रतीक है इसलिए मूलांक 6 वाले लोग दिखने में आकर्षक होते हैं। इनके बोलने की कला से लोग बहुत जल्दी इनकी ओर खींचे चले आते हैं। ये बहुत कम मेहनत से ही नेम और फेम पा लेते हैं। कला के क्षेत्र में इनकी विशेष रूचि होती है जिसके कारण ये ग्लैमर जगत जैसे माडलिंग, फिल्म आदि में जल्दी नाम कमाते हैं। रणवीर सिंह की लाइफ को देखकर ये सभी बातें सही साबित होती हैं।
खुद चुनते हैं अपना जीवनसाथी
मूलांक 6 वाले लोग अपने जीवनसाथी यानी लाइफ पार्टनर को लेकर भी बहुत पजेसिव होते हैं। ये अपना पार्टनर खुद ही चुनते हैं। खास बात ये है कि इनका पार्टनर भी इनकी ही तरह नेम और फेम वाला होता है। इनके अफेयर कईं होते हैं लेकिन जब ये किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो उसे पूरी उम्र निभाते हैं। रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पदुकोण है जो बॉलीवुड की सुपर स्टार अदाकारा हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।