MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Tarot Card Weekly Horoscope (23 Feb To 1 March 2026): 4 राशि वाले रहेंगे लकी, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Tarot Card Weekly Horoscope (23 Feb To 1 March 2026): 4 राशि वाले रहेंगे लकी, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Free Tarot Card Reading: टैरो भविष्य जानने की एक विधि है। इसकी शुरुआत 14वीं शताब्दी के आसपास यूरोप से मानी जाती है। इसमें ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले रहस्यमयी कार्डस होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में संकेत करते हैं।

8 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 22 2026, 10:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
टैरो राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026
Image Credit : Getty

टैरो राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च 2026

Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (23 फरवरी से 1 मार्च 2026) मेष राशि वाले अंसतुष्ट महसूस करेंगे, ये गलत फैसला ले सकते हैं। वृषभ राशि वाले भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अधिक भावुक रहेंगे, पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। कर्क राशि वाले साजिश का शिकार हो सकते हैं, दूसरों की बातों पर यकीन न करें। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)
Image Credit : Getty

Aries (मेष) (March 21-April 19)

इस सप्ताह आप थोड़ा उदासीन या असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। आपको संकेत दिया जाता है कि शायद आप अतीत या अधूरी अपेक्षाओं के कारण किसी अवसर को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो कि नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपना दृष्टिकोण बदलने का सन्देश दिया जा रहा है क्यूंकि ब्रह्मांड आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई प्रस्ताव ला सकता है, जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। ध्यान और आत्ममंथन से स्पष्टता मिलेगी। शिकायत छोड़कर कृतज्ञता अपनाएँ, तभी ऊर्जा बदलेगी।

एंजेल्स संदेश : आपको संकेत दे रहे हैं कि दूसरों की राय से भ्रमित न हों, आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति इस समय बहुत सक्रिय है। निर्णय लेने से पहले शांत बैठें और अपने हृदय की प्रतिक्रिया महसूस करें। वही सही दिशा दिखाएगी।


ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में

313
Taurus (वृषभ) (April 20 -May 20)
Image Credit : Getty

Taurus (वृषभ) (April 20 -May 20)

इस सप्ताह आप भविष्य की योजना बनाने का विचार कर सकते हैं। आपके प्रयासों का विस्तार होना शुरू हो सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट, विदेश या दूर स्थान से जुड़ा अवसर आने के संकेत हैं। प्रबल सम्भावना है कुछ घटनाएँ आपको छुपी हुई लग सकती हें जो की आपके मन में संशय पैदा कर सकती हैं किन्तु आप धैर्य रखे। सफलता धीरे-धीरे आकार ले रही है आपको व्यापार में नेटवर्क बढ़ाना लाभदायक रहेगा। रिश्तों में खुलापन रखें। अपने विज़न को स्पष्ट रखें और साहस के साथ आगे बढ़ें।

एंजेल संदेश : अधिक सम्भावना है की जिस परिणाम की आप अपेक्षा कर रहे हैं, वह कुछ अलग हो सकता है, जोकि आपकी अपेक्षा से बेहतर होसकता है। निराश न हों; दिशा बदलने या योजना सुधारने की आवश्यकता है।

413
Gemini (मिथुन) (May 21 – June 20)
Image Credit : Getty

Gemini (मिथुन) (May 21 – June 20)

इस सप्ताह आप अपने अधिक भावनात्मक होने का प्रमाण दे सकते हें। पुरानी यादों, पुराने मित्रों या किसी पुराने रिश्ते से पुनः संपर्क हो सकता है। यह अतीत से जुड़ी किसी अधूरी भावना या मसले को सुलझाने के लिए बेहतर समय है। आपको किसी भी प्रकार के रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अधिक समय परिवार के साथ समय बिताना आपको भावनात्मक सुकून दे सकता है। भावनाओं का अतिरेक आपको निराशा भी दे सकता है इसीलिए, ग्राउंडेड रहें।

एंजिल संदेश: आप जिस इच्छापूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उसका परिणाम आने वाले कुछ हफ्तों में दिखाई देगा। धैर्य रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। यूनिवर्स की प्रक्रिया पर भरोसा रखें।

513
Cancer (कर्क) (June 21- July 22)
Image Credit : Getty

Cancer (कर्क) (June 21- July 22)

इस सप्ताह किसी साजिश का शिकार होने की प्रबल संभावना है इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णय को टालने प्रयास करना ठीक होगा। संकेत है कि आप भावनाओं और तर्क के बीच फंसे रह सकते हैं। सच्चाई सामने होगी, स्पष्टता पाने के लिए तथ्य देखें। आँखें खोल कर किसी पर यकीं करें, और दिल की आवाज़ भी सुनें। आप खुद को बचा कर चलना चाहेंगे ताकि कोई गलती न हो या तनाव हो किन्तु सप्ताह के मध्य में कोई निर्णय लेना आवश्यक दिखाई पड़ता है। माता के साथ अपने संबंधों को व्यवस्थित रखें।

एंजिल संदेश: आपको आश्वस्त किया जा रहा है कि स्थिति आपके पक्ष में है। आपको अनावश्यक चिंता छोड़ देना चाहिए। धैर्य रखें, सब कुछ दिव्य योजना के अनुसार व्यवस्थित हो रहा है।

613
Leo (सिंह) (July 23- August 22)
Image Credit : Getty

Leo (सिंह) (July 23- August 22)

इस सप्ताह आप ऐसी स्थिति महसूस करेंगे जहाँ आपको अपनी योग्यता साबित करनी पड़ सकती है। आपको अपने स्थान, विचार और सम्मान की रक्षा करने का संकेत किया जाता है। कुछ लोग आपके निर्णयों को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन याद रखें कि आप मजबूत स्थिति में हैं। अपनी सीमाएँ स्पष्ट रखें एवं अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, अपनी मेहनत आगे रखें। रिश्तों में भी आत्मविश्वास बनाए रखें । साहस, संयम और दृढ़ता आपकी सबसे बड़ी शक्ति रहेगी।

एंजिल संदेश: आपको आश्वासन दिया जा रहा है कि वर्तमान संघर्ष अस्थायी है। विश्वास रखें कि दिव्य शक्ति आपके साथ है। अभी परिस्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती है, पर धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके पक्ष में बदलेंगी।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
Image Credit : Getty

Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

यह सप्ताह भावनात्मक सच्चाई से सामना कराने वाला हो सकता है। आपको संकेत दिया जाता है कि किसी रिश्ते, मित्रता या कार्य से जुड़ी निराशा सामने आ सकती है। भले ही आप दुखी हो सकते हें, किन्तु यह घटना आपको वास्तविकता दिखाने के लिए है। मन में दबे हुए शब्द या गलतफहमियाँ बाहर आ सकती है। दर्द को स्वीकार करना ही उपचार की पहली सीढ़ी है। स्वयं को दोष न दें और न ही दूसरों के प्रति कठोर बनें, स्थिति को संतुलित रखें। यह समय आत्म-चिंतन, क्षमा और भावनात्मक शुद्धिकरण का है।

एंजिल संदेश: अपनी भावनाएँ और अपेक्षाएँ स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। आधी-अधूरी बात गलतफहमी बढ़ा सकती है। सच्चा और स्पष्ट संवाद ही आपके लिए समाधान और शांति का मार्ग खोलेगा।

813
Libra (तुला) (September 23- October 22)
Image Credit : Getty

Libra (तुला) (September 23- October 22)

यह सप्ताह जल्दबाजी तेज गति और निर्णयों का संकेत देता है। ऐसा दिखाई पड़ता है की आप किसी विचार या लक्ष्य को लेकर बहुत उत्साहित हैं और तुरंत कार्रवाई करना चाहते हैं। ऊर्जा प्रबल है, पर जल्दबाज़ी नुकसान भी दे सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक अवसर आने की सम्भावना है, जिसे समझदारी से पकड़ना होगा। बहस या विवाद की संभावना बन सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझें और बोलने से पहले सोचें। रणनीति के साथ आगे बढ़ना इस सप्ताह सफलता की कुंजी होगा।

एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जा रहा है कि अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना ही बुद्धिमानी है। परिस्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है। सही समय की प्रतीक्षा करें, तब निर्णय अधिक सफल होगा।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)
Image Credit : Getty

Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)

यह सप्ताह भविष्य की महत्वपूर्ण दिशाएँ एवं योजनायें तय करने का है। संकेत हें की आपको सामने दो रास्ते दिखेंगे और आपको बड़ा निर्णय लेना होगा। आप अपनी क्षमता पहचानते हुए आगे बढें। कोई नया प्रोजेक्ट, व्यापार विस्तार या विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। सम्भावना है की आप डर को पीछे छोड़ अपने विज़न पर विश्वास रखेंगे। आपकी योजना बनाकर कदम उठाने की योग्यता से आपको संभवतः सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और दूरदृष्टि इस सप्ताह आपका मार्गदर्शन करेंगे।

एंजिल संदेश: आपको प्रेरित किया जा रहा है कि अपना प्रयास जारी रखें। किसी भी स्थिति में रुकना नहीं है। आपने जो शुरू किया है, वह सही दिशा में है। निरंतरता ही आपको मंज़िल तक पहुँचाएगी।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)
Image Credit : Getty

Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)

यह सप्ताह उपलब्धि और पूर्णता के प्रबल संकेत देता है। स्पष्ट मार्गदर्शन मिलता है कि आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और आत्मसंतोष महसूस होगा। नई शुरुआत और नए अवसर के लिए दरवाजे खुल रहे हैं। विदेश यात्रा, विदेश से कोई सम्बन्ध, प्रमोशन या कोई बड़ी सफलता संभव है। अपने अनुभवों का सम्मान करना आपको सफलता देगा। यूनिवर्स के प्रति कृतज्ञ रहें। यह समय जश्न मनाने और अगले लक्ष्य की तैयारी का है।

एंजिल संदेश: यह उपचार और संतुलन का समय है। मानसिक, शारीरिक थकान और तनाव दूर होगा। सही उपचार, विश्राम और सकारात्मक ऊर्जा से आप फिर से मजबूत बनेंगे।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
Image Credit : Getty

Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

इस सप्ताह भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूम सकता है। जीवन में अचानक बदलाव और नए अवसर के संकेत मिलते हैं। अटके हुए या रुके हुए कार्य गति पकड़ सकता हें। पुराने कर्मों का फल मिलने का समय है, परिस्थितियाँ तेजी से बदलेंगी इसीलिए सकारात्मक सोच बनाए रखना आवश्यक है। आपको अपने निर्णयों में लचीलापन रखन चाहिए ताकि परिवर्तन स्वीकार कर पायें। अतीत की घटनाओं को भूलकर और क्षमा कर परिवर्तन को स्वीकार करना ही सफलता की कुंजी होगा।

एंजिल संदेश: आपको स्पष्ट संकेत देते है कि यह नई दिशा अपनाने का समय है। पुरानी सोच छोड़कर नए रास्ते पर चलें। जीवन में आरहे बदलाव आपके लिए लाभकारी होंगे।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20 -February 18)
Image Credit : Getty

Aquarius (कुंभ) (January 20 -February 18)

यह सप्ताह खुशी, सहयोग और उत्सव का संकेत देता है। मित्रों, परिवार या सहकर्मियों के साथ किसी आयोजन में आनंद मिलने के संकेत हें। विशेष रूप से किसी उपलब्धि का जश्न मनाने का अवसर मिल सकता है। टीमवर्क की भावना से सफलता मिलेगी। भावनात्मक समर्थन आपको आगे बढ़ाएगा। सामाजिक मेलजोल से नए अवसर भी बन सकते हैं। कोई ऐसा सम्बन्ध या प्रपोसल सामने आ सकता है जोकि बिना भावनाओं या स्वार्थ के इच्छापूर्ति आपको सहयोग करें।

एंजिल संदेश: जिस निर्णय के बारे में आप सोच रहे हैं, उसे न लेने के लिए आपको स्पष्ट रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। यह अभी आपके हित में नहीं है। आपको भविष्य में इस बात का भान हो जायेगा

1313
Pisces (मीन) (February 19 -March 20)
Image Credit : Getty

Pisces (मीन) (February 19 -March 20)

इस सप्ताह अचानक अपराधबोध महसूस हो सकता है। असत्य या भ्रम टूटेंगे और वास्तविकता सामने आएगी। आपको लग सकता है की पुराने प्रकरण दोहराए जा रहे हें किन्तु पुरानी कई संरचना टूटने और नई नींव बनने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के शुरुआत में थोडा तनाव महसूस हो सकता है, पर दीर्घकाल में सकारात्मक परिवर्तन आने का मार्गदर्शन है। किसी भी प्रकार के भय के बजाय इसे नए अवसर और परिवर्तन के रूप में देखें। साहस रखें और विश्वास बनाए रखें।

एंजिल संदेश: आपको किसी भी प्रकार के निर्णय से पहले पूरी जानकारी इकट्ठी करने का मार्गदर्शन दिया जाता है। जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। तथ्य और सत्य स्पष्ट होने दें, फिर कदम उठाएँ।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 22 February 2026: आज किस दिशा में यात्रा करना अशुभ? जाने राहुकाल का समय
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal । 22 फरवरी के दिन पैसों से तंग रहेगा इन 4 राशि वालों का हाथ
Recommended image3
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Recommended image4
Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान
Recommended image5
चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved