शनि अस्त 2026: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, होगा धन का नुकसान!
शनि 13 मार्च से 22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे. यह समय चार राशियों के लिए बहुत मुश्किल भरा रहने वाला है. इन राशियों को आर्थिक तंगी और नुकसान झेलना पड़ सकता है.

22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे शनि
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के अस्त होने से इन राशियों के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. सेहत, नौकरी और बिजनेस में भी बड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. इसलिए, 22 अप्रैल तक इन राशि वालों को बहुत सावधान रहना होगा और उपाय करने होंगे.
मेष राशि
मेष राशि: मेष राशि वालों को पैसों के मामले में बहुत सावधान रहना होगा. जल्दबाजी में लिए गए आर्थिक फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. किसी को भी उधार देने से बचें, क्योंकि उसे वापस पाना मुश्किल होगा. आपका गुस्सा आपकी परेशानियां बढ़ाएगा, इसलिए सब्र रखें. सेहत से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
तुला राशि
तुला राशि: शनि के अस्त होने से तुला राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. इस दौरान आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिए. फिलहाल कर्ज लेने या बड़ा निवेश करने से बचें. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें. फालतू की बहस और झगड़ों से दूर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक विवादों का हो सकता है. घर में संपत्ति को लेकर मतभेद होने की संभावना है. इस दौरान छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर हो सकती हैं, इसलिए समय पर इलाज कराएं. घमंड और गुस्सा आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकते हैं, इसलिए विनम्र रहें.
मकर राशि
मकर राशि: इस राशि के जातकों के खर्चे अचानक बढ़ जाएंगे. जो निवेश अब तक फायदेमंद थे, उनमें अचानक नुकसान हो सकता है. मानसिक तनाव और थकान की संभावना है. गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला आपके करियर के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए शांति से सोचें.