Shukra Gochar 2026: 4 राशि वालों को शुक्र करेगा मालामाल, मिलेगी नौकरी-खत्म होगा कर्ज
Shukra Gochar 2026: फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा।

फरवरी 2026 में शुक्र कब बदलेगा राशि?
Shukra Rashifal 2026: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही खास ग्रह माना गया है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, उसे जीवन भर पैसों की कमी नहीं होती। स्त्री से संबंधित सुख भी शुक्र ग्रह से ही प्राप्त होते हैं। शुक्र ग्रह 5 फरवरी 2026 को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा मगर सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
MahaShivaratri 2026: महाकाल मंदिर में मनेगी शिव नवरात्रि, जानें 10 दिन में कब, क्या होगा?
वृष राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। इनके बैंक बैलेंस में भी तेजी से वृद्धि होगी। अगर इन पर कोई कर्ज है तो वह भी जल्दी खत्म हो सकता है। स्त्री सुख भी इस राशि के लोगों को प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सोच-समझकर किए गए सभी काम भविष्य में लाभ देंगे।
ये भी पढ़ें-
Falgun 2026: हिंदू पंचांग का अंतिम महीना शुरू, जानें इसका नाम और त्योहारों की लिस्ट
सिंह राशि वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता इस दौरान मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों पर घरवालों की मुहर लग सकती है यानी प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। मनचाहा भोजन भी मिलेगा।
तुला वालों को मिलेगी खुशखबरी
नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। कोई गुड न्यूज भी इस राशि के लोगों को मिल सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। नए कपड़े, जूते खरीद सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। थोड़ा समय प्राकृतिक स्थान पर बिताने का मौका मिलेगा।
धनु वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग बहुत ही खुशहाल रहेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई छोटा सदस्य आने से खुशियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।