Today Panchang: 20 मार्च, शुक्रवार को चैत्र मास की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। चेटीचंड, झूलेलाल जयंती और सिंधारा दोज का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र मास की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सिंधी समाज के लोग चेटीचंड और भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाएंगे। सिंधारा दोज का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। ब्रह्म, इंद्र, श्रीवत्स, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और वज्र नाम 6 शुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 20 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Durga Chalisa Lyrics: चैत्र नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, जानें विधि, फायदे और महत्व
20 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार की रात चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि, सूर्य और शुक्र मीन राशि में साथ होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। राहु और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Maa Durga Aarti in Hindi: चैत्र नवरात्रि में जय अम्बे गौरी... आरती गाकर करें मां दुर्गा को प्रसन्न, बदल जाएगी किस्मत
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 March 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए और यदि यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इससे यात्रा में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं।
राहुकाल 20 मार्च 2026 टाइमिंग
20 मार्च, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 04 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।
20 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 20 7:05 AM
चन्द्रास्त - Mar 20 8:03 PM
20 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 11:04 से दोपहर 12:34 तक
दोपहर 12:10 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:34 से 02:04 तक
दोपहर 02:04 से 03:34 तक
शाम 06:33 से 08:03 तक
20 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:04 PM
कुलिक - 8:04 AM – 9:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:58 AM – 09:46 AM और 12:58 PM – 01:46 PM
वर्ज्यम् - 03:15 PM – 04:44 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
