24 February 2026 Rahu Kaal: 24 फरवरी, मंगलवार से होलाष्टक शुरू होगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। दुर्गाष्टमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। आगे जाने दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 2 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से होलाष्टक शुरू होगा यानी शुभ कार्यों जैसे विवाह आदि पर रोक लग जाएगी। दुर्गा अष्टमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। मंगलवार को इंद्र, वैधृति, गद, मातंग, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभयोग बनेंगे। आगे जानिए 24 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
24 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा वृषभ में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र की युति होने से पंचग्रही योग बनेगा। ये एक दुर्लभ संयोग है जब एक ही राशि में 5 ग्रह एक साथ होते हैं।
ये भी पढ़ें-
Holashtak 2026: होलाष्टक के 8 दिन रहेंगे भारी, 3 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को भूलकर भी उत्तर दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आप किसी परेशानी में फंस कते हैं। यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर निकलें। ये उपाय आपको समस्यओं से बचा सकता है।
राहुकाल 24 फरवरी 2026 टाइमिंग
24 फरवरी, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
24 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 24 11:18 AM
चन्द्रास्त - Feb 25 1:30 AM
24 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 09:48 से 11:14 तक
सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक
दोपहर 12:17 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:05 तक
दोपहर 03:31 से शाम 04:57 तक
24 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:48 AM – 11:14 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:13 AM – 09:59 AM और 11:24 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 06:08 AM – 07:38 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
