MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Tarot Card Readings: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कैसे बीतेंगे 12 राशियों के आने वाले 7 दिन?

Weekly Tarot Card Readings: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कैसे बीतेंगे 12 राशियों के आने वाले 7 दिन?

Saptahik Tarot Card Reading: टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जो मेजर आर्काना और माइनर आर्काना में बंटे होते हैं। इन कार्ड्स पर रहस्यमयी चित्र बने होते हैं। इन चित्रों के आधार पर व्यक्ति की भविष्यवाणी की जाती है।

8 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 15 2026, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026
Image Credit : Getty

टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026

Weekly Tarot Prediction: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (16 से 22 फरवरी) मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह ठीक पहेगा, कोई पुराना रिश्ता फिर से सक्रिय हो सकता है। वृष राशि वाले किसी ऑफर को लेकर जल्दबाजी कर सकते हैं, ये हर बात को पहले परखें , इसके बाद ही कोई निर्णय लें। मिथुन राशि वाले हर मामले में ईमानदार रहेंगे, ये अपनी वाणी में संतुलन बनाए रखें। कर्क राशि वाले किसी मानसिक चिंता में रहेंगे, ये खुलकर अपनी बात पार्टनर से कहें। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Shani Ast 2026: शनि का अस्त होना 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मुश्किल में बीतेंगे 40 दिन

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)
Image Credit : Getty

Aries (मेष) (March 21-April 19)

इस सप्ताह अतीत की कोई स्थिति या रिश्ता पुनः सक्रिय हो सकता है, किन्तु आपके द्वारा लिए गए निर्णय का सुखद परिणाम देंगे। यह आत्म-जागरण और जीवन में स्पष्टता लाने का समय है। आपके मन में स्वयं के प्रति दोष भाव आ सकता है लेकिन यह स्वयं को दोष देने का नहीं, बल्कि क्षमा कर आगे बढ़ने का समय है। आध्यात्मिक रूप से भी यह पुनर्जन्म जैसा समय है, अपने अंतर्मन की आवाज़ सुनें। नए अवसर सामने आ सकते हैं, समझदारी से चुनें, क्योंकि अब फैसला पूरी तरह आपके हाथ में है।

एंजेल्स संदेश : आपको स्पष्ट संकेत दिया जा रहा है कि सारे निर्णय आप पर निर्भर हैं क्यूंकि आप सक्षम हैं, समर्थ हैं, और सही चुनाव कर सकते हैं। ब्रह्मांड आपको स्वतंत्र इच्छा दे रहा है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग किसी की नहीं सुनते

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
Image Credit : Getty

Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

इस सप्ताह आपके सामने कई विकल्प होंगे कुछ भ्रम और कुछ लाभदायक आपको अपने अंतर्ज्ञान से अपनी वास्तविकता के आधार पर चुनाव करना चाहिए, अवास्तविक अपेक्षाएँ निर्णय को कठिन बना सकती हैं। आप किसी ऑफर, रिश्ते या निवेश को लेकर जल्दबाजी कर सकते हैं। हर विकल्प की सच्चाई परखें। भावनाओं से अधिक तर्क का उपयोग करें। यह समय स्पष्टता लाने का है। आपका मन ध्यान और ग्राउंडिंग में अधिक लगेगा जिससे आपको स्पष्ट दिशा मिलेगी।

एंजेल संदेश : थोड़ा रुकें, परिस्थितियाँ स्वयं स्पष्ट होने दें। अभी सही समय नहीं आया है, जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सही समय आने पर आपको स्पष्ट संकेत मिलेगा।

413
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
Image Credit : Getty

Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)

इस सप्ताह आपको कानूनी या न्यायालय सम्बन्धी मामलों में निष्पक्ष निर्णय मिल सकता है। स्पष्ट संकेत हैं की यह पूर्व के निर्णय या कर्मों के परिणाम सामने आने का समय है, चाहे वह कार्यक्षेत्र हो या रिश्ते। ईमानदारी और संतुलन बनाए रखें। आप अपने कार्यों को भावनात्मक तरीके से करेंगे लेकिन असफलता मिल सकती है, इसीलिए बुद्धि का उपयोग करें। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी से भेंट हो सकती है, आपको अपनी भाषा और वाणी पर संतुलन रखने की सलाह दी जाती है।

एंजिल संदेश: परिस्थिति चाहे जैसी दिखे, परिणाम आपके हित में जा रहा है। न्याय और संतुलन आपके पक्ष में होने के संकेत हैं। सब कुछ दिव्य योजना के अनुसार संतुलित हो रहा है।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
Image Credit : Getty

Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

इस सप्ताह आप अनावश्यक भय और मानसिक चिंता में रह सकते हैं। आप इन दिनों किसी विषय को लेकर अधिक सोच रहे हैं, जिससे नींद और शांति प्रभावित हो सकती है। आपका डर वास्तविक नहीं सिर्फ आपकी कल्पना हो सकता है। खुलकर बात करें और दिल का बोझ हल्का करें। आप खुद पर कठोर होते दिखते हैं लेकिन यह आत्म-सहानुभूति का समय है। ध्यान, प्रार्थना या हीलिंग से मन शांत होगा हालाँकि परिस्थिति उतनी गंभीर नहीं जितनी आप महसूस कर रहे हैं।

एंजिल संदेश: आपकी वर्तमान परिस्थिति के पीछे बड़ा सकारात्मक परिवर्तन छिपा है। चिंता और डर छोड़ें, जो प्राप्त है उसके लिए कृतज्ञ बनें। नए सुख का मार्ग बन रहा है, जल्द ही आप राहत और खुशी महसूस करेंगे।

613
Leo (सिंह) (July 23-August 22)
Image Credit : Getty

Leo (सिंह) (July 23-August 22)

इस सप्ताह आप आत्मनिर्भरता, सफलता और आत्म-संतोष के भाव में रहेंगे। यह अपनी मेहनत से किये कार्यों के सुखद परिणामों का आनंद लेने का समय है। इस सप्ताह आर्थिक स्थिरता और व्यक्तिगत उपलब्धि का अनुभव कर सकते हैं। खुद को कम मत आंकिए,आपकी मेहनत रंग ला रही है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की प्लानिंग कर सकते है। विशेष तौर पर महिलाओं ले लिए यह समय खुद को सेलिब्रेट करने का है। अकेले समय बिताना भी लाभकारी होगा, आपकी स्वतंत्रता ही आपकी ताकत है।

एंजिल संदेश: अपनी सोच की सीमाएँ बढ़ाएं। विश्वास रखने से असंभव भी संभव जाता है। एंजेल्स आपके प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपकी ओर बढ़ रही है।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
Image Credit : Getty

Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

यह सप्ताह विश्राम और पुनरुत्थान का संकेत देता है। आप लंबे समय से मानसिक या शारीरिक रूप से थके नज़र आते हैं। आपको आराम, ध्यान और आत्म-चिंतन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जल्दबाजी में लिए निर्णय तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, चिकित्सक से परामर्श की सलाह दी जाती है। वर्तमान स्थिति में ठहराव, असफलता नहीं बल्कि ऊर्जा का नवीनीकरण है। थोडा समय शांत वातावरण में समय बिताएँ। जब आप पूरी तरह संतुलित होंगे, आगे की राह स्वतः स्पष्ट होगी।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में सब कुछ दिव्य समयानुसार हो रहा है। अभी आराम करें और भरोसा रखें। ब्रह्मांड आपके लिए कार्य कर रहा है, आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं।

813
Libra (तुला) (September 23-October 22)
Image Credit : Getty

Libra (तुला) (September 23-October 22)

यह सप्ताह संतुलन, दान और लेन-देन की ऊर्जा दर्शाता है। आपको लेन देन में संतुलन और सावधानी बरतनी होगी। यदि आप किसी की मदद कर रहे हैं तो, निर्धारित सीमा में करें। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। कोई व्यक्ति सहायता मांग सकता है, परंतु हर जगह “हाँ” कहना आवश्यक नहीं। संबंधों में भी संतुलन जरूरी है, एकतरफा प्रयास थकान दे सकता है। आप उदारता दिखायें किन्तु विवेक के साथ व्यव्हार करें। अपने संसाधनों, समय और ऊर्जा का सही उपयोग करें।

एंजिल संदेश: आपको फ़िलहाल कुछ भी नया न करने का स्पष्ट सन्देश दिया जाता है। अपनी सीमायें निर्धारित करना आवश्यक है। हर अनुरोध स्वीकार करना उचित नहीं।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)
Image Credit : Getty

Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)

यह सप्ताह घर, परिवार और विशेष रूप से वित्तीय सुरक्षा पर ध्यान देने का है। आपका ध्यान अपने जीवन की स्थिरता, पोषण और व्यावहारिक सोच व्यस्थित करने में रह सकत है। अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या को प्राथमिकता दें। आप किसी को आर्थिक सहयता कर सकते हैं। यदि किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो फिलहाल आगे अस्थिरता नज़र आती है। भावनाओं से अधिक व्यवहारिकता अपनाएँ। धैर्य और समझदारी से निर्णय लें, आपकी मेहनत सुरक्षित भविष्य बना सकती हैं। जमीन से जुड़े रहें।


एंजिल संदेश: आप जिस परिणाम की आप अपेक्षा कर रहे हैं, हो सकता है कि जो होगा उसका कोई अलग वर्ज़न हो। आपने अपने लिए जो प्लान किया था, उससे भी अलग और ज़्यादा अच्छा नतीजा पाने के लिए तैयार रहें।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)
Image Credit : Getty

Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)

इस सप्ताह सावधानी और रणनीति से कार्य करने का संकेत दिया जा रहा है। किसी भी स्थिति में बिना पूरी सच्चाई जाने सहमती न दें। बहुत सोच विचार कर किसी पर यकीन करें, ईमानदारी का मार्ग ही चुनें। दूसरों की एवं स्वयं की गोपनीयता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति या गलतफहमी से बचें। यदि कोई तनाव चल रहा है तो बुद्धिमानी से कदम उठाएँ। हर बात खुलकर कहना अभी उचित नहीं हो सकता। विवेक और समझदारी से काम लें। अपनी योजनाओं को सुरक्षित रखें।

एंजिल संदेश: कोई भी विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ सकता है। प्रतिक्रिया देने से पहले शांति चुनें। संवाद और संयम से समाधान निकलेगा। एंजेल्स आपके आसपास सौम्यता की ऊर्जा ला रहे हैं।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
Image Credit : Getty

Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

इस सप्ताह आपको आंतरिक साहस और धैर्य रखने का संदेश दिया जा रहा है। चुनौतियाँ आ सकती हैं, पर आप उन्हें शांति और आत्मविश्वास से संभालेंगे। सामने वाले के क्रोध या जल्दबाजी करने से स्वयं को बचाएं। आपकी सौम्यता और मधुर वाणी ही आपकी असली ताकत है। कार्यक्षेत्र में दृढ़ता दिखानी होगी। रिश्तों में भी संयम रखें। यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि विश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। आपकी स्थिरता दूसरों को प्रेरित करेगी। धैर्य रखें परिणाम सकारात्मक होंगे।

एंजिल संदेश: स्पष्ट संकेत है कि आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। आत्मविश्वास बनाए रखें। एंजेल्स आपके प्रयासों को आशीर्वाद दे रहे हैं। चुनौतियों से घबराएँ नहीं, आप विजेता बनकर उभरेंगे।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
Image Credit : Getty

Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)

इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से आहत या निराश हो सकते है। कोई बात दिल को चोट पहुँचा सकती है। परंतु यह अनुभव आपको सच्चाई दिखाने के लिए आया है। भावनाओं को दबाएँ नहीं, उन्हें समझें और समाधान निकालें। जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकालें। हर कहानी के कई पहलू होते हैं। यह समय स्वयं को हील करने और स्पष्टता पाने का है। दर्द अस्थायी है, सीख स्थायी। कार्य क्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन को अलग अलग रखें।ध्यान और आत्म-चिंतन लाभकारी रहेगा।

एंजिल संदेश: अभी पूरी सच्चाई सामने नहीं है। किसी निर्णय से पहले तथ्यों को जानें। अधूरी जानकारी भ्रम पैदा कर सकती है। एंजेल्स आपको स्पष्टता की ओर ले जा रहे हैं। जल्द ही सत्य सामने आएगा।

1313
Pisces (मीन) (February 19- March 20)
Image Credit : Getty

Pisces (मीन) (February 19- March 20)

यह सप्ताह आपको संवेदनशील, करुणामय और अंतर्ज्ञानी बना सकता है। आप भावनात्मक रूप से अधिक गहरे हो सकते हैं। आपकी अंतःप्रेरणा बहुत मजबूत होगी। आप किसी प्रियजन को आपकी बुद्धिमत्ता के माध्यम से समर्थन करना चाहेंगे परंतु किसी की अनभिज्ञता को अपने भावनात्मक असंतुलन का कारन न बनने दें। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन रखें। आप रचनात्मकता में और आध्यात्मिकता में अधिक जुडाव महसूस करेंगे।

एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जा रहा है की जिस विशेष कार्य को आप आगे बढ़ाना चाहते हैं, उसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। भावनात्मक स्पष्टता आने दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: महाशिवरात्रि पर 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें किसे क्या मिलेगा?
Recommended image2
महाशिवरात्रि 2026 पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, भोलेनाथ करेंगे हर इच्छा पूरी
Recommended image3
Aaj Ka Panchang 14 February 2026: शनि प्रदोष आज, चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा पंचग्रही योग
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानें 12 राशियों का डेली होरोस्कोप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved