Akash Khare

पीपुल्स समाचार, Absolute India, Hindustan times, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों में 7 साल काम करने का अनुभव है। पत्रकारिता में आर्ट एंड कल्चर बीट पर फील्ड रिपोर्टिंग के साथ-साथ मुझे एंटरटेनमेंट डेस्क लीड करने का भी अनुभव है।
  • All
  • 504 NEWS
  • 262 PHOTOS
  • 29 VIDEOS
795 Stories by Akash Khare

Celebs Spotted : ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी कपूर ने अटकाई सांसे, लॉलीपॉप खाते नजर आए तैमूर

Sep 21 2022, 06:47 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन कहीं न कहीं स्पॉट होते हैं। कभी कोई जिम के बाहर नजर आता है तो कभी कोई इवेंट में पैपराजी से घिरा रहता है। इसी बीच बुधवार को भी कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। जान्हवी कपूर जहां एक इवेंट में नजर आईं। वहीं सैफ अली खान अपने घर के बाहर दिखे। काजोल जिम से बाहर निकलते हुए कैप्चर हुईं तो वहीं कृति सेनन जुहू में सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नीचे देखें उन सेलेब्स की फोटोज, जो सोमवार के अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए...

PM मोदी बोले- 'राजू ने हमारे जीवन को रोशन किया', सीएम योगी से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Sep 21 2022, 05:06 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अपनी एक अलग अंदाज वाली कॉमेडी के दम पर दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू को बीते 10 अगस्त को जिम के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार हो रहा था लेकिन आखिरकार बुधवार को वे जिंदगी की जंग हार गए। राजू ने भर्ती होने के 42 दिनों बाद एम्स में ही अंतिम सांस ली। राजू के चले जाने से पूरा देश दुखी है। बॉलीवुड और टीवी गलियारों में भी मातम छाया हुआ है। फैंस के अलावा PM नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक और अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन जैसे कलाकार तक सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। यहां डालिए सभी के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नजर...

 

इन फिल्मों में नजर आए राजू श्रीवास्तव, कभी गोविंदा को चाकू दिखाकर धमकाया तो कभी सनी देओल संग रिक्शा चलाया

Sep 21 2022, 11:49 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मशहूर कॉमेडियन, पॉलिटिशियन और एक्टर रहे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नही हैं। यूं तो राजू ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन अपनी पहचान बनाई थी। वे इस शो में सेकंड रनर अप भी थे। पर इससे पहले वे कई बॉलीवुड फिल्में में काम कर चुके थे। वो बात अलग है कि भले ही इन फिल्मों में वे कभी गोविंदा तो कभी अनिल कपूर के साथ नजर आए पर पहचाने नहीं गए। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जिनमें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नजर आए।

पिता ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, मां भी रहीं एक्ट्रेस, पर इस एक्ट्रेस को कभी नहीं मिला कोई बड़ा अवॉर्ड

Sep 21 2022, 08:29 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'धूम', 'बागवान', 'गरम मसाला', 'क्योंकि', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस रिमी सेन (Rimi Sen) पिछले 11 सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू' और 'शागिर्द' उनकी आखिरी फिल्में थीं। इसके 4 साल बाद 2015 में वे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2016 में उन्होंने 'बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन' जैसी फिल्म प्रोड्यूस भी की पर इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग नहीं की। तब से लेकर अब तक रिमी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। आज रिमी अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से...

'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल' को पछाड़कर जिसने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, जानिए कैसे बनी वो 'छेलो शाे'

Sep 20 2022, 09:01 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते कुछ वक्त से इस बात की लगातार चर्चा की जा रही थी कि इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में जाने वाली फिल्म कौन सी होगी। इस फेहरिस्त में साल की दो बड़ी फिल्में 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' का नाम सबसे ऊपर था। सोशल मीडिया पर भी लगातार इस बात को लेकर चर्चा जारी थी। जहां कुछ यूजर्स 'आरआरआर' को सपोर्ट कर रहे थे वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। हालांकि, बड़ी हैरानी की बात है पर ये दोनों ही फिल्में ऑस्कर की रेस में शामिल नहीं हो पाईं। इन दोनों फिल्मों को मात देकर गुजराती फिल्म 'छेलो शो' (Chhello Show or Last Film Show) ने बाजी मार ली है। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक रूप से भेजी जाएगी। मंगलवार को द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह ऐलान किया है कि 'छेलो शो' ऑस्कर एंट्री के लिए चुनी गई है। जानिए इस फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें...