Akash Khare

पीपुल्स समाचार, Absolute India, Hindustan times, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों में 7 साल काम करने का अनुभव है। पत्रकारिता में आर्ट एंड कल्चर बीट पर फील्ड रिपोर्टिंग के साथ-साथ मुझे एंटरटेनमेंट डेस्क लीड करने का भी अनुभव है।
  • All
  • 504 NEWS
  • 262 PHOTOS
  • 29 VIDEOS
795 Stories by Akash Khare

क्यों मुंह छिपाकर गणपति प्रतिमा लेने पहुंचा पोर्नोग्राफी केस में फंसा यह शख्स, साथ नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पत्नी

Aug 29 2022, 04:25 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बुधवार यानि 31 अगस्त से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को मुंबई समेत पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति की स्थापना करते हैं। इसी बीच सोमवार को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लाल बाग पहुंचे और वहां से बाप्पा की प्रतिमा घर लेकर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि इस मौके पर राज एक बार फिर से अजीबो-गरीब मास्क पहने नजर आए। हालांकि, इस दौरान शिल्पा शेट्टी उनके साथ नजर नहीं आईं। बता दें कि हाल ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर शिल्पा शेट्टी का पैर फैक्टर हो गया था। वे इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। देखें तस्वीरें...

कभी अक्षय कुमार से भी ऊंचा स्टारडम रखने वाला यह एक्टर आज गुमनामी में बिता रहा है अपना जीवन

Aug 28 2022, 04:41 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. इस खबर में हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे जिसकी एक्टिंग को तो सभी ने सराहा पर कभी कोई लीड रोल नहीं दिया। हमने इन्हें 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी न', 'आशिकी', 'खिलाड़ी' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में देखा है। कभी आमिर खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले इस एक्टर को आज खुद ये सुपरस्टार्स तक नहीं पूछते। जी हां, हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के मशहूर अभिनेता दीपक तिजोरी की जिनकी तिजोरी में आज कोई फिल्म नहीं है। 28 अगस्त को दीपक अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए दीपक के उतार चढ़ाव भरे जीवन की कहानी और उनसे जुड़े कुछ मजेदार किस्सों के बारे में...

शाहिद की बेटी मीशा की पार्टी में पहुंचीं करीना कपूर की ननद सोहा अली खान, एक्टर का पूरा परिवार भी रहा मौजूद

Aug 27 2022, 08:05 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा कपूर ने शुक्रवार को अपना छठवां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कपल ने बेटी के लिए मुंबई में एक बर्थडे पार्टी होस्ट की। पार्टी में करण जौहर, शाहरुख खान, रितेश-जेनेलिया देशमुख और सोहा अली खान-कुणाल खेमू के बच्चे शामिल हुए। वहीं परिवार से शाहिद के भाई ईशान खट्टर, मां नीलिमा अजीम, पिता पंकज कपूर और सौतेली मां सुप्रिया पाठक भी मौजूद रहीं। पार्टी में शाहिद ब्लैक टी-शर्ट और रिप्ड जींस पहने नजर आए। वहीं मीरा भी ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। दोनों ने पैपराजी को कई पोज दिए। पार्टी से जैसे ही तस्वीरें सामने आईं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गईं। देखें पार्टी की तस्वीरें...

कुणाल-अर्पिता कॉकटेल पार्टी: व्हाइट आउटफिट्स में जान्हवी और मलाइक ने ढाया कहर, बॉयफ्रेंड संग पहुंची रकुल प्रीत

Aug 27 2022, 05:21 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) 28 अगस्त को मुंबई के ताज पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शुक्रवार को इस कपल ने मुंबई में प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी होस्ट की। इस मौके पर जान्हवी कपूर, करन जौहर (Karan Johar), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), वरुण धवन (Varun Dhawan), नताशा दलाल (Natasha Dalal), जैकी भगनानी (Jackie Bhagnani), रकुलप्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh) समेत कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी से कई तस्वीरें वायरल हैं और सबसे ज्यादा चर्चा जान्हवी कपूर की हो रही है। वहीं पार्टी के अंदर से मलाइका करोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का भी एक वीडियो खूब वायरल है। यहां देखें इस पार्टी की कुछ तस्वीरें...

झलक दिखला जा इवेंट: बार्बी गर्ल लुक में पहुंचीं निया शर्मा हुईं इस वजह से ट्रोल, गायब रहीं जज माधुरी दीक्षित

Aug 27 2022, 10:27 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का 10वां सीजन 3 सितंबर से टेलीकास्ट होगा। हर बार की तरह इस बार भी टीवी की मशहूर हस्तियां इस शो में एंट्री लेंगे और डांस के साथ अपने पर्सनल किस्सों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। हाल ही में मुंबई में शो के मेकर्स ने एक प्रेस इवेंट होस्ट किया। इस मौके पर शो से जुड़े ज्यादातर कलाकार नजर आए। इवेंट में पहुंची कंटेस्टेंट निया शर्मा यहां एक दम अलग लुक में नजर आईं। हालांकि, वे इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गईं। निया के अलावा इवेंट में करण जौहर, नोरा फतेही, मनीष पॉल, धीरज धूपर समेत कई सेलेब्स नजर आए। देखें तस्वीरें...