• All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
02:56

एमेजन प्राइम की नई वेब सिरीज पर आखिर क्यों मचा 'तांडव'?

Jan 18 2021, 09:34 PM IST

ऐक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों की चर्चित वेब सीरीज 'तांडव' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि अब सरकार को भी दखल देना पड़ा है। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ऐमजॉन प्राइम से इस पर जवाब मांगा है। ट्विटर पर #tandavban ट्रेंड करने लगा है। लोग इसे बैन करने की मांग करने लगे हैं। आइए समझते हैं कि आखिर इस वेब सीरीज पर कैसा 'तांडव' मचा है।

01:40

आखिर एक मां ने कुल्हाड़ी से 8 महीने के बच्चे को क्यों उतारा मौत के घाट

Jan 18 2021, 05:59 PM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल के अशोक नगर इलाके में रहने वाली रश्मि लोधी ने अपने आठ महीने के बच्चे को जान से मार डाला। उसने कुल्हाड़ी से बच्चे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि को गिरफ्तार कर लिया है।

02:05

देश की पहली बाइक एंबुलेंस तैयार, जानिए इनकी खासियत

Jan 18 2021, 01:38 PM IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंस ने मिलकर एक बाइक एंबुलेंस को बनाया है। इसका नाम रक्षिता रखा गया है। मंगलवार को दिल्ली में इस नए बाइक एंबुलेंस को लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक एंबुलेंस को इसलिए बनाया गया है ताकि मेडिकल इमरजेंसी और विवादित क्षेत्रों में घायल होने की स्थिति में सुरक्षा बलों के कर्मचारियों को तत्काल निकासी में मदद मिल सके। सूत्रों का कहना है कि किसी एनकाउंटर के दौरान घायल होने की स्थिति में यह एंबुलेंस बाइक सीआरपीएफ के जवानों की मदद करेगी।