Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

आईकॉनिक ट्राइबल नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उप राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री का यह दिखा गजब रूप

Nov 15 2022, 01:23 PM IST

नई दिल्ली. आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा की जयंती(tribal icon Birsa Munda birth anniversary) पर उन्हें जगह-जगह श्रद्धांजलियां दी गईं। संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित। इन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए प्रेम और उनका साहस सभी भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आइकॉनिक ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के पीछे आदिवासी समुदाय की प्रेरणा रही है। एक रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में मोदी ने केंद्र सरकार के कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला दिया और कहा कि करोड़ों आदिवासी परिवारों को इससे लाभ हुआ है और उनका जीवन आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संग्रहालय उनके योगदान को मान्यता देने के लिए देश भर में बनाए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने मुंडा की जयंती को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया था। मोदी ने कहा कि भारत को आदिवासी विरासत से सीख लेकर अपने भविष्य को आकार देना है और आदिवासी गौरव दिवस इसके लिए एक अवसर और माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विरासत पर गर्व व्यक्त करना और समुदाय के विकास का संकल्प 'पंच प्राण' की ऊर्जा का हिस्सा है, देश के लिए पांच प्रतिज्ञाएं उन्होंने अपने हालिया स्वतंत्रता दिवस के भाषण में रेखांकित की हैं। प्रधान मंत्री ने कहा कि मुंडा और कई अन्य आदिवासी नायकों के सपनों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के भी प्रतीक हैं। मोदी ने मुंडा के अलावा अन्य प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारियों में तिलका मांझी, सिद्धू और कान्हू और टाना भगत का नाम लिया और विदेशी शासकों के खिलाफ उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि दी। आगे देखें कुछ तस्वीरें...
 

गहरा खोदने से बिगड़ गया पहाड़ा का बैलेंस, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बचाकर भाग सका, देखिए मिजोरम हादसे की PICS

Nov 15 2022, 11:22 AM IST

आइजोल(izawl). दक्षिण मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार(14 नवंबर) को एक पत्थर की खदान के ढह जाने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू के दौरान मंगलवार सुबह तक मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं। हनथियाल डिस्ट्रिक डिप्टी कमिश्नर आर. लालरेमसंगा ने बताया कि खदान स्थल पर लापता 12 लोगों में से 8 के शव मंगलवार सुबह 7 बजे तक बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के मलबे से बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के मिलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। लालरेमसंगा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(district disaster management authority) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम, जिसमें 2 अधिकारी और 13 कर्मचारी शामिल हैं, मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कथित रूप से लापता 12 लोगों में से 4 एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, बकि 8 अन्य एक ठेकेदार के कर्मचारी थे।  आगे देखिए रेस्क्यू के कुछ फोटोज...

ये गजब है: इंडोनेशिया में हिंदू भगवान गरुण की शरण में G20 Summit, जानिए क्यों चुना गया GWK पार्क?

Nov 15 2022, 09:39 AM IST

बाली(Bali-Indonesia). यह वाकई दुनिया को चकित करने वाली खबर हो सकती है कि इंडोनेशिया में हो रहे 17वें समूह 20 (जी20) शिखर सम्मेलन(G20-Summit) के लिए जिन आयोजन स्थलों को सिलेक्ट किया गया, उनमें एक बाली स्थित गरुण विष्णु केनकाना पार्क(Garuda Wisnu Kencana-GWK-park) भी है। इंडोनेशिया की कुल आबादी का 2 प्रतिशत हिंदू हैं। लेकिन ताज्जुब होगा कि बाली द्वीप पर यह जनसंख्या 90 प्रतिशत है। बता दें कि गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा जाता है। भगवान गरुड़ को विनायक, गरुत्मत्, तार्क्ष्य, वैनतेय, नागान्तक, विष्णुरथ, खगेश्वर, सुपर्ण और पन्नगाशन नाम से भी जाना जाता है। गरुड़ को हिन्दू धर्म के साथ ही बौद्ध धर्म में भी महत्वपूर्ण पक्षी माना गया है। बौद्ध ग्रंथों में इन्हें सुपर्ण (अच्छे पंख वाला) कहा जाता है। आइए जानते हैं गरुण पार्क के बारे में....