Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

Bharat JodoYatra: करतब देखने जब यात्रा रोककर खड़े हो गए राहुल गांधी, देखिए कुछ ऐसी ही 10 दिलचस्प तस्वीरें

Sep 10 2022, 02:38 PM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जबर्दस्त पॉलिटिक्स चल रही है। यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। हालांकि इससे विधिवत तौर पर राहुल गांधी ने 8 सितंबर को कन्याकुमारी में तिरंगे को सलामी देकर रवाना किया। राहुल गांधी भी यात्रा के साथ हैं। यात्रा के साथ चल रहे घरनुमा कंटेनरों के अलावा राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट के बाद कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ने लगे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर शरारत करने का आरोप लगाया और कही कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद से सत्ताधारी दल और अधिक हताश हो गया है। राहुल गांधी की एक ईसाई पादरी के साथ बातचीत को लेकर भाजपा ने एक शरारती वीडियो पोस्ट किया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की नफरत की फैक्ट्री राहुल गांधी के बारे में वो ट्वीट शेयर कर रही है, जिसका ऑडियो से कोई संबंध नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक जो वीडियो क्लिप शेयर की, उसमें ईसाई पादरी को जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाना गया है। इसे टाइटल दिया है-“भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ो आइकन?” पूनावाला ने दावा किया कि पोन्नैया को पहले हिंदूओं के खिलाफ नफरत” के लिए गिरफ्तार किया गया था। आगे देखिए यात्रा की कुछ तस्वीरें...