Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

ये मेरा इंडिया: विजय चौक से इंडिया गेट तक का राजपथ, देखिए Central Vista Avenue की 15 शानदार तस्वीरें

Sep 05 2022, 02:51 PM IST

नई दिल्ली. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट(Central Vista Avenue ) का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (विजय चौक से इंडिया गेट तक के राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र) अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। नए रूप में तैयार सेंट्रल विस्टा एवेन्यू(Revamped Central Vista Avenue ) का उद्घाटन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करने की संभावना है। यह दिल्ली में सबसे लोकप्रिय पब्लिक प्लेस माना जाता है। रीडेवलप्ड खंड में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं, जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर फैले हुए हैं। राजपथ के साथ 133 से अधिक लाइट पोल्स, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक संकेत मार्डन साइनेज(modern signages) और स्टेप्ड गार्डन हैं। देखिए कुछ तस्वीरें...

यही हैं देश के रियल हीरो फायर फाइटर्स, देखिए लखनऊ के Hotel Levana में लगी आग के दौरान कैसे चला रेस्क्यू

Sep 05 2022, 01:47 PM IST

लखनऊ. ये तस्वीरें लखनऊ के लेवाना होटल की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग( fire at Hotel Levana in Hazratganj Lucknow ) के दौरान रेस्क्यू की हैं। घटना आज(5 सितंबर) का हुई। आग में फंसे लोगों की जान बचाने कैसे फायर फाइटर्स ने अपनी 'जान की बाजी' लगा दी। यह होटल हजरतगंज इलाके में मदन मोहन रोड पर है। जिस समय होटल में आग लगी, उसमें करीब 30 लोग मौजूद थे। पहली और दूसरी मंजिल पर करीब 20 लोग आग लगने के बाद फायर फाइटर्स ने सुरक्षित निकाल लिए थे। लेकिन 10 लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए फायर फाइटिंग टीम को 5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगर फायर फाइटर्स रेस्क्यू में तेजी नहीं लाते, तो मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता था। देखें कुछ तस्वीरें...