Pawan Tiwari

BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
  • All
  • 1107 NEWS
  • 144 PHOTOS
1251 Stories by Pawan Tiwari

IPL 2022: पहले मैच में शून्य पर आउट हुआ था ये खिलाड़ी, फिर 3 करोड़ में लगी बोली, अब MI के खिलाफ जड़े 6 सिक्स

Apr 10 2022, 10:51 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क.  IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुबंई इंडियंस (mumbai indians) को इस सीजन में (IPL 2022 )  लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई के द्वारा दिए गए  152 रनों के टारगेट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। रॉलय चैलेंजर्स की टीम में जीत की अहम भूमिका निभाई सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (anuj rawat) ने। रावत ने 47 गेंद पर 66 रन की पारी खेली।इस दौरान उन्होंने  दो चौके और छह छक्के लगाए। आइए जानते हैं कौन है अनुज रावत जिन्होंने मुंबई के हाथों से जीत छिनकर मुंबई की झोली में डाल दी।  

इन लैंग्वेज को सीख कर हर साल कमा सकते हैं 10 लाख रुपए, 6 महीने से एक साल तक के लिए होता है कोर्स

Apr 09 2022, 02:24 PM IST

करियर डेस्क. हायर एजुकेशन के साथ-साथ अच्छी जॉब के लिए भी स्टूडेंट्स विदेश जाते हैं। जिन छात्रों की अंग्रेजी अच्छी होती है उन्हें किसी भी देश में रहने या जॉब करने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन जिन छात्रों की अग्रेजी अच्छी नहीं है और विदेश में जॉब करना चाहते हैं उनके लिए थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन कैंडिडेट्स के पास एक ऐसा विकल्प है कि वो दूसरी भाषा भी सीख सकते हैं। हम बात कर रहे हैं शॉर्ट टर्म कोर्स  (Short term Courses)  के बारे में। इंडियन स्टूडेंट्स कई विदेशी भाषाओं का कोर्स करके अच्छी सैलरी वाली जॉब कर सकते हैं। इसके लिए कई यूनिवर्सिटी में फॉरेन लैंग्वेज  (Foreign Language)  के कोर्स भी चलाए जाते हैं। आइए जानते हैं कैंडिडेट्स कैसे फॉरेन लैंग्वेज सीखकर अपना करियर बना सकते हैं।