आज का मौसम अपडेट: देशभर में ठंड का असर तेज, कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर से यूपी, बिहार और हिमाचल तक तापमान में गिरावट आई है। जानें आपके शहर का मौसम हाल... 

Aaj Ka Mausam: ठंड ने अब पूरे देश में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा और धुंध छा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी पूरी तरह से नहीं आई है। पहाड़ी राज्यों में अब तक फ्रेश बर्फबारी का इंतजार बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम तेजी से बदल सकता है। इस आर्टिकल में जानिए दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार, राजस्थान, झारखंड और हिमाचल तक आज और अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 राज्यों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 राज्यों में घने कोहरे और ठंड को लेकर चेतावनी दी है। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में सबसे गंभीर ठंड का अलर्ट हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से 4–5 डिग्री नीचे जा सकता है। अगले 24 से 36 घंटे तक यह स्थिति बनी रह सकती है। अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में दिन में धूप निकलने से ठंड का एहसास थोड़ा कम होता है, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर बीते दो दिनों से घने स्मॉग की चपेट में है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त जरूर दिखी है, लेकिन अगले तीन दिनों में 2 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। सुबह-शाम ठंडी हवा और कोहरे की वजह से ठंड ज्यादा चुभ रही है।

बिहार-पंजाब-हरियाणा में शीतलहर जैसे हालात

बिहार के कई जिलों में ठंड तेज हो चुकी है। अगले 24 घंटों में तापमान और गिर सकता है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

यूपी में मौसम फिलहाल स्थिर है। सुबह और रात को ठंड और कोहरा रह सकता है। दिन में तेज धूप से राहत मिल सकती है। 15 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। 16-20 दिसंबर के बीच मौसम शुष्क रहेगा, हल्का से मध्यम कोहरा संभव है। न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मेरठ- 6.9°C, कानपुर- 7.4°C, बाराबंकी- 7.5°C और लखनऊ- 10.5°C हैं।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में दिसंबर के बीच में ठंड ने फिर करवट ली है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड बाड़मेर का 31.4°C दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान चूरू (लूणकरणसर) का 6.9°C रहा। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में ठंड का असर ज्यादा है। अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा, शीतलहर से फिलहाल थोड़ी राहत बनी रह सकती है।

झारखंड में आज का मौसम

झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास है। कांके सबसे ठंडा है, जहां का तापमान 6.1°C है। रांची का तापमान 9.2°C तक पहुंचा। पलामू प्रमंडल में तापमान लगातार 10°C से नीचे है। अगले 2-3 दिनों में पारा 8°C तक गिर सकता है। कोहरा और शीतलहर बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अगले 5 दिन तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में माइनस में पहुंचा पारा

हिमाचल में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कुकुमसेरी में -4.3°C पहुंचा, जो सबसे ठंडा है। ताबो में -1.6°C, मनाली- 2.3°C और शिमला का तापमान 9.8°C पर पहुंचा। 17 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 15-16 दिसंबर मैदानी इलाकों में घना कोहरा दिख सकता है। 20 दिसंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की आशंका है।