Aaj ka Mausam: आज शनिवार को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी और बिहार तक ठंड की चपेट में रहेंगे। पंजाब-हरियाणा में ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 

Weather Forecast Today: इस बार दिसंबर अलग ही रंग दिखा रहा है। सुबह-सुबह चुभने वाली ठंड, रात में जमाने वाली हवा और दोपहर आते-आते फिर हल्की गर्मी का अहसास दे रहा है। अगर आप वीकेंड पर घूमने-फिरने की प्लानिंग में लगे हैं, तो पहले अपने शहर में मौसम का हाल जान लीजिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और कश्मीर तक आज, शनिवार को कहां मौसम का मूड कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली में आज आसमान हल्का बादलों वाला रहेगा। सुबह और शाम दोनों समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से विज़िबिलिटी थोड़ी कम रहेगी। अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम तापमान 8-10°C रह सकता है। मतलब कोट-जैकेट साथ रखना जरूरी है, लेकिन दोपहर में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

यूपी में आज का मौसम

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा। पूर्वी यूपी में सुबह के समय दिक्कत, दिन चढ़ते-चढ़ते हालात सामान्य हो जाएंगे। कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, भागलपुर, गया, आरा और आसपास के इलाकों में धुंध का असर सबसे ज्यादा रहेगा। सुबह और शाम विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है।

पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम

पंजाब और हरियाणा में 13-14 दिसंबर के बीच ठंडी हवाएं तेज रहने की आंशका है। सुबह-शाम घना कोहरा और दिन में भी ठंडक का एहसास बना रहेगा। IMD ने यहां शीतलहर की चेतावनी जारी की है। बाहर निकले तो पूरी तरह ढककर जाएं।

कश्मीर में आज का मौसम

कश्मीर में 13-17 दिसंबर के बीच ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 18-19 दिसंबर को मौसम थोड़ा शांत रहेगा, लेकिन 20-21 दिसंबर से 'चिल्ला-ए-कलां' की शुरुआत होगी और इसके साथ ही घाटी के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है।

आज का तापमान: टॉप 10 शहरों का अपडेट

मुंबई में आज का तापमान

आज यहां अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है।

कोलकाता में आज का तापमान

पश्चिम बंगाल की राजधानी में अधिकतम 26°C और न्यूनतम 15°C तक तापमान रहेगा।

चेन्नई में आज का तापमान

चेन्नई में दिन का तापमान 27°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा।

लखनऊ में आज का तापमान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम 24°C और न्यूनतम 12°C तापमान दर्ज हो सकता है।

पटना में आज का तापमान

बिहार के पटना में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है।

रांची में आज का तापमान

झारखंड की राजधानी रांची में आज दिन का तापमान 22°C और रात का न्यूनतम 11°C रहेगा।

नैनीताल में आज का तापमान

उत्तराखंड के नैनीताल में अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 10°C के आसपास रहेगा।

देहरादून में आज का तापमान

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 9°C तक रह सकता है।

शिमला में आज का तापमान

हिमाचल प्रदेश के शिमला में अधिकतम 17°C और न्यूनतम 7°C तापमान रहेगा।

मनाली में आज का तापमान

मनाली में दिन का तापमान केवल 6°C और रात का न्यूनतम -3°C तक गिर सकता है।