• All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
02:19

मोनालिसा ने अब इस गाने पर किया डांस , फैन्स को पसंद आया एक्ट्रेस का ये अंदाज

Aug 01 2020, 04:32 PM IST

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा  सोशल मीडिया पर अपने हुनर का जादू आए दिन बिखरेती रहती हैं। कभी डांस, तो कभी कॉमेडी वीडियो के जरिए वो फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं।  मोनालिसा इन दिनों कोरोना वायरस के कारण इसोलेशन में समय गुजार रही हैं। मोनालिसा ने  एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फिल्म कलंक के सॉन्ग घर मोरे परदेसिया पर कमाल का डांस कर रही हैं। मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया। ये पहला मौका नहीं है जब टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मोनालिसा ने अपने डांस वीडियो से धमाल मचाया हो  इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ब्राइडल लुक में डांस करती नजर आईं थी। एक्ट्रेस की सुंदरता फैंस को खूब पंसद आ रही है। 80 हजार से ज्यादा बार उनका वीडियो देखा जा चुका है। 
 

01:13

पूरी दुनिया में मशहूर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पीछे अचानक गिरी बिजली, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Jul 24 2020, 05:42 PM IST

सोशल मीडिया न्यूयॉर्क से एक वीडियो सामने आया है।  कैमरे ने उस क्षण को कैद किया जब न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी  के पीछे बिजली गिरी।  इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मिकी सी नाम के एक उपयोगकर्ता द्वारा पोस्ट किया गया था।
बिजली ने प्रसिद्ध प्रतिमा के पीछे झटका दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं। काले बादल घिरे हुए थे,  शख्स स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की रिकॉर्डिंग कर रहा था तभी बिजली स्टेच्यू के पीछे गिरी। बिजली एक बार नहीं, बल्कि चार बार गिरी.। पीछे से आ रहीं बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज इस वीडियो को और ड्रमैटिक बना रहा था। 

01:00

हिमालय की बर्फीली वादियों में भगवान शिव की उपासना करते साधु का वीडियो वायरल, गाया ये भजन

Jul 16 2020, 10:16 PM IST

6 जुलाई  से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। सावन का महीना 3 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने से भोले भंडारी जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालयों में सुबह-सुबह जाकर भोले नाथ के दर्शन और उनकी पूजा आराधना करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से इस समय मंदिरों में भगवान के दर्शन करना और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में हिमालय की बर्फीली वादियों में भगवान शिव की उपासना करते हुए एक साधु का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भगवान शंकर की उपासना कर रहे हैं। मस्ती में बाबा भोलेनाथ के भजन गा रहे  हैं।

04:30

गहलोत Vs पायलट, कांग्रेस में ऐसा क्यों हो रहा है, क्या चल रहा है? एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

Jul 13 2020, 08:21 PM IST

 राजस्थान में कांग्रेस सरकार भले ही बच गई हो लेकिन अभी भी सियासी संकट खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायक होटल में शिफ्ट कर दिए है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायक दल और मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में 107 विधायक पहुंचे। बैठक में विधायकों ने विक्ट्री साइन भी दिखाया। विधायक दल की बैठक में दिल्ली से पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, पिछले 48 घंटे में सचिन पायलट से राज्य की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की कई बार बात हुई है। मैं सभी कांग्रेस विधायकों से अपील करता हूं कि राज्य के लोगों ने स्थिर सरकार के लिए कांग्रेस को वोट किया। इसलिए सभी विधायक इस बैठक में शामिल हों। ऐसे हमने हमारे एक्सर्ट से जाना कि इस सियासी ड्रामे का जिम्मेदार कौन ? साल  2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर शुरू हुई खींचतान अब सरकार गिराने तक पहुंच गई है। चुनावों के बाद कुर्सी को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट आमने सामने आ गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी थी और सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा था। वीडियो में देखें आखिर क्या है इसकी वजह 

01:21

दिल बेचारा के शूट के आखिरी दिन का वीडियो आया सामने, सुशांत के चेहरे पर नहीं था किसी तरह का स्ट्रेस

Jul 09 2020, 06:20 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत  ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित किराए के घर में फांसी लगा कर जान दे दी थी। उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस सुशांत के सुसाइड  करने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को लगातार याद कर रहे हैं। उन्हें सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'  का बेसब्री से इंतजार है। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल बेचारा के शूट के आखिरी दिन का वीडियो है।इस वीडियो को वूमप्ला ने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ सुशांत सिंह राजपूत का इंतजार कर रही होती है और जब वह बाहर निकल कर आते हैं तो लोग उनके देख के खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। उनके फैंस भाग कर सुशांत के पास आते हैं। वहीं, सुशांत हाथ जोड़े सबसे मिलते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत के चेहरे पर किसी तरह का कोई स्ट्रेस नहीं दिखाई दे रहा है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

01:00

बॉर्डर से चंद कदमों की दूरी पर दुश्मन, तो इधर जवानों ने मनाया बर्थडे, केक नहीं मिला तो लगा लिया अनोखा जुगाड़

Jun 30 2020, 12:04 PM IST

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर सेना के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस देखकर बहुत से लोग भावुक हो गए। जवान अपने साथी का बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ जवान अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन उनके पास केक नहीं है… तो वह आस-पास मौजूद बर्फ से ही एक केक तैयार करते हैं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में बाबू लिखा है। सभी हैप्पी बर्थडे वाला गाना भी गाते हैं। शख्स केक काटता है। दोस्त बर्फ के उस टुकड़े को ठीक केक के पीस की तरह उठाकर बर्डे बॉय के मुंह से लगा देते है। इस लम्हे को देखकर बहुत से लोग इमोशनल हो गए!इस वीडियो को आईपीएस पंकज नैन ने 29 जून के दिन शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दबा हर इच्छा दिल में, हर फिक्र धुंए में उड़ाते हैं। मनती रहे आपकी हर सालगिरह सकून से, बस इसी की खातिर… इस भारत मां के कुछ बेटों के हर खास दिन, सरहदों पे ही निकल जाते हैं।’ 

00:56

देश की राजधानी दिल्ली में टिड्डी दल का आतंक, सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

Jun 27 2020, 07:13 PM IST

टिड्डी दल का आतंक अब देश की राजधानी दिल्ली में शुरू होने वाला है। टिड्डी दल गुरुग्राम से होते हुए अब दिल्ली में भी प्रवेश कर गया है। यह जानकारी शनिवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक आपात बैठक में दी। टिड्डी दल के हमले की आंशका के मद्देनजर दिल्‍ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी इसमें मौजूद रहे। बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि टिड्डियों की छोटी टुकड़ी दिल्ली के बॉर्डर पर जसोला घाटी में घुस आई है। उन्होंने कहा, हमने वन विभाग को ढोल और DJ बजाने और केमिकल छिड़काव करने का आदेश दिया है। दक्षिण, पश्चिम और दक्षिणी-पश्चिमी जिले के DM को डिविजनल कमिश्नर के माध्यम से निर्देश दिया गया है। इन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब शनिवार को गुरुग्राम में टिड्डी दल ने हमला कर दिया।