• All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
02:22

इस देश में लोगों पर टूटा पुलिस का कहर, लड़का हो या लड़की, सीधे चढ़ा दे रहे गाड़ियां, कर रहे जानवरों-सी पिटाई

Jun 01 2020, 04:51 PM IST

अमेरिका में एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद कई शहरों में हिंसा भड़क गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी सरकार ने फांसीवाद विरोधी समूह एंटीफा को आतंकवादी संगठन करार देने का फैसला किया। ट्रंप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।यूएस में फांसीवाद का विरोध करने वाले लोगों को एंटीफा कहा जाता है। अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस का सख्त चेहरा सामने आया।  प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और डंडे बरसाए। इस प्रदर्शन में महिलाओं पर भी पुलिस सख्ती से पेश आई। पुलिस ने लोगों को गाड़ी से कुचल दिया इसका वीडियो सामने आया। 
 

09:06

कोरोना अब इंसान को सीधे दे रहा मौत, डॉक्टर से जानिए इसकी वजह

May 17 2020, 04:55 PM IST

 कोरोना वायरस अब धीरे धीरे अपने संक्रमण का तरीका बदल रहा है। नई रिसर्च से पता चला है कि फेफड़ों के बाद अब यह आंतों के जरिए आंतों में घुसने लगा है। संक्रमण के बाद रक्त के थक्के जम रहे हैं जो किडनी, लिवर, हार्ट और फेफड़ों के लिए जानलेवा बन रहे हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन का 'हैप्पी हाइपोक्सिया' स्तर डॉक्टरों के लिए पहेली बन गया है। राजस्थान में कोरोना से हुई 125 मौतों में से कुछ मौतें ऐसे हुई, जिनमें आदमी पहले मर गया और बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुछ तो ऐसे मामले हैं, जिनमें दस मिनट में ही बिना लक्षण आदमी ने दम तोड़ दिया और बाद में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। एक-दो तो ऐसे आ गए, जो खड़े खड़े चक्कर आकर गिरे और सांसें थम गईं। इसे हैप्पी हायपॉक्सिया  कहते हैं। भोपाल की सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर अंजू गुप्ता से समझते हैं आखिर क्या है हैप्पी हायपॉक्सिया। 

02:28

बिना चप्पल ही अंबाला से दिल्ली पहुंचा मजदूर, बयां किया दर्द तो रिपोर्टर ने दे दिए अपने जूते

May 14 2020, 08:33 PM IST

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर का अपने घर लौटना जारी है। इसके लिए मजदूर हर तरीके आजमाने को तैयार हैं। मजदूरों का दर्द देखिए बिन चप्पल के ये पंजाब के अंबाला से दिल्ली आ गए। साइकिल पर छोटे बच्चे और पुलिस की सख्ती के बारे में बता रहे हैं।  एक टीवी चैनल के रिपोर्टर ने जब इनसे बात की तो इन्होंने अपना दर्द बयां किया। इनकी हालत देख मीडियाकर्मी ने अपने जूते इन्हें दे दिए। बता दें मजदूरों को लौटा लाने में ही सरकारों का फायदा है, क्योंकि उसके बिना कारखाने और उद्योग-धंधे कैसे चलेंगे ? उन्हें फिर से चलवाने के लिए राज्य सरकारें इतनी उद्यत हैं कि उन्होंने अपने श्रमिक कानूनों में भारी छूट दे दी हैं। मजदूरों की आमदनी और सुरक्षा बढ़ाने पर तुरंत जोर देना चाहिए। देश के करोड़ों मजदूरों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा तो बाजार की रौनक भी बढ़ेगी और काम-धंधे भी जोर पकड़ेंगे।

05:02

20 लाख करोड़ के पैकेज के साथ पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भन बनाने का मंत्र, मोदी की 10 बड़ी बातें

May 12 2020, 09:10 PM IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संकट के बीच मंगलवार को पांचवीं बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, आज मैं एक आर्थिक पैकेज का ऐलान करने जा रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी का काम करेगा। हाल ही में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ीं घोषणाएं की थीं, आरबीआई ने ऐलान किए थे। और इनमें अगर आज का पैकेज को जोड़ दें तो यह 20 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। यह भारत की अर्थव्यवस्था का 10% है। 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा। वीडियो में देखें पीएम की 10 बड़ी बातें