• All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni

आंखों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण ?, जानिए कैसे

May 10 2020, 09:27 PM IST

 देश में 63 हजार 347 कोरोना संक्रमित हैं। रविवार को दिल्ली में 381, आंध्रप्रदेश में 50, राजस्थान में 33 और बिहार में 18 मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2951 मरीज बढ़े। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले 2 मई को आए थे। कल 1414 मरीज ठीक भी हुए। दूसरी बार एक दिन में इतने ज्यादा मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 7 मई को 1475 संक्रमित ठीक हुए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41  हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 

08:23

कोरोना संकट: पीएम के मन की बात की 10 बड़ी बातें, दिया जंग जीतने का ये मंत्र

Apr 26 2020, 06:24 PM IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकसाथ चल रहा है। ताली, थाली, दीया और मोमबत्ती ने देश को प्रेरित किया है। ऐसा लग रहा है कि महायज्ञ चल रहा है। देश एक टीम बनकर काम करती है, तब हम देखते हैं कि कितना बेहतर हो सकता है। दवाइंया पहुंचाने के लिए लाइफलाइन उड़ान सेवा चल रही है। कई टन दवाएं एक से दूसरे हिस्से में पहुंचाई गई हैं। 60 से ज्यादा ट्रैक पर पार्सल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। डाक सेवा भी मजबूती से काम कर रही है। गरीबों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। गरीबों को सिलेंडर और राशन दिया जा रहा है।'प्रधानमंत्री का यह इस साल का चौथा और मन की बात का 64वां संस्करण था। इससे पहले मोदी ने 29 मार्च को मन की बात की थी। इस वीडियो में सुनें पीएम मोदी की 10 अहम बड़ी बातें 
 

01:25

हॉस्पिटल में कोरोना को लेकर लापरवारी का वीडियो आया सामने, आईसोलेशन वार्ड में गंदगी का अंबार

Apr 24 2020, 09:14 AM IST

पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।  कोलकाता के आरजी आस्पताल की लापरवाही सामने आई है । हॉस्पिटल में कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है लेकिन अस्पताल में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई का ध्यान ही नहीं रखा जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए सबसे पहले आस-पास गंदगी ना हो इसका ध्यान रखना होता है लेकिन यहा तो लापरवाही की हद ही पार हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पूछा क्या हम इस तरह कोरोना से जंग जीतेंगे। 
दे
देश में कोरोना से हाल 
देश में पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे। तब से लेकर गुरुवार तक 7315 मरीज बढ़े हैं। यानी 5 दिन 46.52% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16,689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है। 

02:33

इन मासूम कोरोना वॉरियर्स के हौसलें संकट में दे रहे हिम्मत, किसी ने वायरस को दी मात तो कोई पेश कर रहा मिसाल

Apr 23 2020, 07:05 PM IST

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21473 हो गई। इनमें 4370 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। इन ठीक होने वालों में कुछ छोटे उस्ताद भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है।यह हैं गुजरात की सबसे छोटी कोरोना वॉरियर्स 2 साल की आयशा। इस बच्ची को नहीं मालूम कि कोरोना क्या है? उसे बस इतना मालूम था कि वो बीमार थी, इसलिए हॉस्पिटल में रखा गया था। बोडेली की रहने वाली आयशा को कोरोना पॉजिटिव होने पर वडोदरा के गोत्री मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आयशा ने कोरोना को हरा दिया है। यशा का इलाज करने वालीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नईनीवाले के मुताबिक, उसके दादा और बाकी सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। हालांकि दादा भी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आयशा के पिता अहमदउल्ला ने बताया कि उसका 13 दिनों तक इलाज चला। अपनी बेटी को ठीक देखकर वो बहुत खुश है। जब अपनी बेटी को पिता ने गोद में लिया, तो वो भावुक होकर रो पड़े।