• All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
01:40

पाक में बिलावल भुट्टो ने की शिव मंदिर में पूजा, यूजर्स बोले भारत में तो कुछ लोग वन्देमातरम तक नहीं कहते

Feb 23 2021, 12:51 PM IST

वीडियो डेस्क।   पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरों लगातार आती रहती है। इस  बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के भुतपुर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर का बेटा शिव मंदिर में पूजा कर रहा है। 
वीडियो साल 2016 का है जब  सिंध में दिवाली बनाने बिलावल भुट्टो पहुंचे थे। यहां  पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक शिव मंदिर में जाकर पूजा की थी।मंदिर में उपस्थित हिन्दू लोगों ने जल पूजा करते हुए उनकी फोटोज भी खींची। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कई कमेंट किया। एक यूजर्स ने लिखा भारत में तो लोगों को भारत माता की जय और वंदेमातरम तक नहीं कहते हैं। 
 

01:26

विरोध प्रदर्शन:बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने साइकिल रैली निकाली, बोले पेट्रोल-डीजल के दाम से परेशान

Feb 19 2021, 03:47 PM IST

वीडियो डेस्क।  मध्य  प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के अन्न नगर से  साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मगर आप कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। जो समझ से परे हैं। सबसे ज्यादा आमजन मध्यवर्गीय परिवार पर महंगाई का असर हो रहा है। अगर महंगाई कम नहीं हुई तो युवक कांग्रेस समय-समय पर आंदोलन के माध्यम से सरकार को दाम कम करने पर मजबूर किया करेगी। आपको बता दें   पेट्रोल डीजल के दाम  दाम कल के मुकाबले 34 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है वहीं डीजल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 80.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है और पेट्रोल का दाम अब 89.88 रुपये प्रति लीटर पर है. इस महीने 9 फरवरी से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ रही है. इससे पहले इस महीने चार और पांच फरवरी को दाम बढ़े थे

13:35

Exclusive:क्या है एमपी विधानसभा का इतिहास, इस बार कैसा रहने वाला है पूरा सत्र..देखें चीफ सेक्रेटरी का इंटरव्यू

Feb 16 2021, 01:13 PM IST


वीडियो डेस्क।  एपमी विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है।  बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होगा और यह 26 मार्च तक चलेगा। कोरोना संकट के चलते बजट सत्र में कितने विधायक शामिल होंगे, सत्र वर्चुअल होगा या वास्तविक, सत्र के दौरान अधिकारियों की बैठक व्यवस्था क्या होगी, इस बारे में एशियानेट न्यूज हिन्दी ने विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से जाना इस बार कैसा रहने वाला है एमपी बजट सत्र। इसके अलावा  एमपी विधानसभा का इतिहास क्या है। सदन की कार्यप्रणाली कैसे होती है। स्पीकर का चुनाव कैसे होता इन अहम सवालों के जवाब लिए। देखिए पूरा इंटरव्यू 
 

10:41

जो बाइडन ट्रम्प से सख्त, चीन भी नहीं दे रहा साथ, इसलिए कश्मीर पर पाकिस्तान ने बदला रंगः वेद प्रताप वैदिक

Feb 09 2021, 05:47 PM IST

वीडियो डेस्क।  पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर उनके कई मंत्री बेशक समय-समय पर जहर उगलते हों, लेकिन उनके सेना प्रमुख के तेवर अचानक बेहद नरम हो गए हैं। पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अब कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को शांति और गरिमापूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। पाकिस्तान के साथ तनाव के उच्च स्तर पर चल रहे संबंधों के बीच जनरल बाजवा ने कहा कि पाक एक शांतिपूर्ण देश है और उसने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति के लिए हमेशा त्याग किया है। कश्मीर के मुद्दे पर  पाकिस्तान के इस बदले रंग पर हमरे विदेश मामलों के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार  डॉ वेद प्रताप वैदिक से बात की और समझा कि पाकिस्तान अपनी भाषा बदल रहा है आखिर इसके मायने क्या। क्या कारण है कि कश्मीर पर पाकिस्तान वापस अपना राग अलाप रहा है। 
देखिए वीडियो...
 

06:51

रोए..दोबारा कोशिश की फिर रो पड़े, आंसू पोछा और पानी पिया, इससे पहले मोदी को नहीं देखा होगा इतना भावुक

Feb 09 2021, 12:45 PM IST

वीडियो डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने  4 सांसदों की विदाई पर राज्य सभा (Rajya Sabha) को संबोधित किया। जम्मू कश्मीर से चार राज्यसभा सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हुआ ।  उनमें गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद । इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों की तारीफ की और भावुक हो गए। पीएम मोदी ने एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद ने उस दिन उनको फोन किया और वह फोन पर बहुत रो रहे थे उस वक्त मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था।  गुलाम नबी आजाद से मेरे रिश्ते दोस्ताना रहे हैं। राजनीति में बहस, वार-पलटवार चलता रहता है  लेकिन एक मित्र होने के नाते मैं उनका बहुत आदर करता हूं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रो-रोकर उनकी तारीफ में कसीदे गढ़े। देखिए पीएम मोदी का ये वीडियो जिसमें वो खूब भावुक नजर आए। 
 

01:22

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटा, लोगों को दी जा रही ये सलाह, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Feb 07 2021, 02:36 PM IST

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लेशियर टूटने के बाद इसका बड़ा हिस्सा ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के डैम पर गिरा है। इस कारण डैम क्षतिग्रस्त हुआ है और इससे पानी तेजी से अलकनंदा नदी में जाने लगा है।ऐसे में अलकनंदा नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया है लोगों से गुजारिश की है कि पुराने वीडियो शेयर कर अफवाह नहीं फैलाए जाएं। साथ ही उन्होंने लिखा, 'अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।

12:45

गर्ल चाइल्ड डे स्पेशल: लड़कियां खुद को कैसे बनाएं स्ट्रॉन्ग, IPS दीपिका सूरी ने बताया अवेयर का पूरा प्लान

Jan 23 2021, 03:07 PM IST

वीडियो डेस्क।   नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl child Day) 24 जनवरी को मनाया जाता है। भारत में लड़कियों के साथ जिस तरह का भेदभाव होता रहा है, चाहे वो उनके खान-पान से संबंधित हो या फिर पढ़ाई-लिखाई व आगे बढ़ने के अवसरों से संबंधित हो, उसके प्रति लोगों को जगाने व बेटियों को समान अवसर दिलाने की कोशिश में यह मनाया जाता है। सरकार की तरफ से इस दिन कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के कई अवसरों के बारे में लोगों को बताया जाता है। ऐसे में  मध्य प्रदेश (MP) पुलिस महिलाओं और लड़कियों को जागरुक करने के लिए सम्मान अभियान चला रही है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj) के निर्देश पर सभी विभाग मिलकर महिलाओं को जागरुक करने के लिए ये ‘‘सम्मान‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस महिला सुरक्षा के लिए जिलों में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। ऐसे में हमने इस अभियान के बारे में समझा कैसे महिलाओं और लड़कियों को अवेयर किया जा रहा है इसे बता रही है आईपीएस अफसर दीपिका सूरी। 

मकर संक्रांति से शुरुआत
भोपाल में भोजपुर में लगने वाले संक्रांति मेले से अभियान शुरू किया गया। यहां इस अभियान की शुभंकर गुडडी को लोगों ने खूब पसंद किया और उसके साथ सेल्फी ली।  पुलिस ने महिला अपराधों के प्रति सजग और जागरुक रहने का संदेश दिया। इसी तरह जबलपुर में लोगों ने गुड्डी के साथ पतंग उड़ाई। भारतीय कुश्ती पहलवान योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर हरभजन सिंह, पर्वतारोही मेघा परमार और हैन्डबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी, मुस्कान शेख ने 'मैं हूं असली हीरो' पोस्टर के साथ आम जनता के लिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया

13:12

तांडव विवाद के लिए इस कॉमेडियन ने सैफ अली खान को बताया नालायक और गद्दार, मांगी आंतकियों जैसी सजा

Jan 22 2021, 02:43 PM IST

वीडियो डेस्क। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी जबरदस्त कॉमेडी की बदौलत लोगों के दिलों में पहचान बना चुके सुनील पाल (Sunil Pal) का कहना है कि आज के दौर में लोगों को हंसाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन हंसना और ज्यादा मुश्किल है। इसलिए दर्शकों को वो सबसे ऊपर रखते हैं। सुनील का कहना है, 'दर्शकों को मैं भगवान का दर्जा देता हूं. दर्शक हंसते हैं, तभी हमारे घर बसते हैं। सुनील पाल ने एशियानेट न्यूज हिन्दी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि कॉमेडियन कपिल शर्मा उनके अच्छे दोस्त हैं और उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' उनके पसंदीदा टीवी शो में से एक है। सुनील हमेशा इस शो को देखते हैं, लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. उनका मानना है कि कपिल के शो में सारे कलाकार अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसे में सुनील अगर शो पर जाएंगे भी तो वो क्या नया कर देंगे। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' के लेकर सुनील पाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म जात -पात की बात करती है। ये मूवी धर्म विरोधी है।  सुनील पाल ने एक्टर सैफ अली खान पर भी हमला बोला। वीडियो में देखिए कॉमेडियन का पूरा इंटरव्यू 

01:10

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने हार के बाद दीवार में मारा पैर ?, वीडियो में जानें इसकी सच्चाई

Jan 20 2021, 10:22 AM IST

वीडियो डेस्क। टीम इंडिया ने ब्रिसबेन में पहले शुभमन गिल और फिर ऋषभ पंत की जोरदार पारियों के दम पर चौथे और आखिरी टेस्ट क्रिकेट मैच में तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर लगातार दूसरी बार सीरीज में 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। भारत से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने अपना रिएक्शन अलग ही अंदाज में दिया। उन्होंने मच हारने का गुस्सा कुछ ऐसे निकाला। वीडियो में देखिए क्या है इस वायरल वीडियो कि सच्चाई  

01:38

जब हाथी ने सूंड और पैर से कर डाली महिला की मालिश, मसाज का वीडियो हुआ वायरल

Jan 19 2021, 07:18 AM IST

वीडियो डेस्क। कभी हाथी को इंसान की मसाज करते देखा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हैरान कर दिया है। इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि इसमें हाथीएक महिला की मालिश करता नजर आ रहा है। वो इस काम को अपनी सूंड और पैर से अंजाम दे रहा है। यह वीडियो ट्विटर यूजर @amir2371360 ने 16 जनवरी को शेयर किया था। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला आराम से लेटी है और हाथी उसकी मालिश कर रहा है। सबसे पहले वो सूंड की मदद से महिला के पूरे शरीर की मसाज करता है। फिर वह अपने एक पैर का इस्तेमाल करता है। जाहिर है… हाथी बेहद समझदार है कि क्योंकि उसे पता है कि दबाव कितना होना चाहिए।