MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • 10 मिनट में डिलीवरी अब नहीं! Blinkit, जोमैटो और स्विगी ने बंद की सर्विस, जानिए क्यों

10 मिनट में डिलीवरी अब नहीं! Blinkit, जोमैटो और स्विगी ने बंद की सर्विस, जानिए क्यों

10 Minute Delivery Stopped: देश की फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनियों जेप्टो, स्विगी, जोमैटो और ब्लिंकिट ने अब 10 मिनट डिलीवरी सर्विस बंद कर दी है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ हुई बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Jan 13 2026, 03:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

ब्लिंकिट अब 10 मिनट में डिलीवरी नहीं करेगी

देश में 10 मिनट में डिलीवरी का ट्रेंड शुरू करने वाली ब्लिंकिट (Blinkit) अब अपने इसी टैगलाइन से दूरी बनाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की दखल और गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद ब्लिंकिट अपने सभी प्लेटफॉर्म से '10 मिनट डिलीवरी' वाला ब्रांडिंग मैसेज हटाने की तैयारी में है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दिसंबर के आखिर में देशभर में डिलीवरी पार्टनर्स ने काम की हालत, ज्यादा दबाव और सोशल सिक्योरिटी की कमी को लेकर हड़ताल की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

क्यों सरकार को करना पड़ा हस्तक्षेप?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की पहल इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनी है। सरकार को यह चिंता थी कि फिक्स्ड डिलीवरी टाइम जैसे '10 मिनट' या '15 मिनट' के वादे डिलीवरी पार्टनर्स पर बेवजह का दबाव डालते हैं। सरकार का मानना है कि चाहे कंपनियां यह दावा करें कि उनकी डिलीवरी नजदीकी स्टोर्स और टेक्नोलॉजी की वजह से तेज होती है, लेकिन पब्लिक मैसेजिंग में तय समय सीमा डिलीवरी बॉय को रिस्क लेने के लिए मजबूर कर सकती है।

35
Image Credit : Getty

Blinkit ने कहा ब्रांडिंग बदलेगी, सर्विस नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लिंकिट अपने सभी ऐड्स, प्रमोशनल कैंपेन और सोशल मीडिया पोस्ट्स से '10 मिनट डिलीवरी' का जिक्र हटाएगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि डिलीवरी स्लो हो जाएगी। असल में कंपनियां अब पब्लिक प्लेटफॉर्म पर फिक्स टाइम का वादा करने से बचेंगी, ताकि यह न लगे कि डिलीवरी पार्टनर्स को तेज चलने या ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डिलीवरी सिस्टम पहले जैसा ही रहेगा, फर्क सिर्फ मैसेजिंग का होगा।

45
Image Credit : twitter

ब्लिंकिट ही नहीं, पूरे सेक्टर पर असर

यह फैसला सिर्फ ब्लिंकिट तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रम मंत्री ने जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। इन बैठकों में साफ कहा गया कि ब्रांडिंग और मार्केटिंग से फिक्स्ड डिलीवरी टाइम हटाई जाएं। सभी कंपनियों ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वे अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया से डिलीवरी टाइम कमिटमेंट हटाएंगी।

55
Image Credit : Getty

गिर वर्कर की स्ट्राइक क्यों हुई थी?

25 और 31 दिसंबर को देशभर में गिग और डिलीवरी वर्कर्स ने हड़ताल का आह्वान किया था। यूनियनों का आरोप था कि प्लेटफॉर्म्स असुरक्षित डिलीवरी मॉडल को बढ़ावा दे रहे हैं, कमाई घट रही है और सोशल सिक्योरिटी नाम की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। हालांकि, न्यू ईयर ईव पर कई शहरों में डिलीवरी सामान्य रही, लेकिन इस हड़ताल ने अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी और वर्कर सेफ्टी की बहस को फिर से तेज कर दिया। इससे पहले जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल समेत कई फाउंडर्स ने तेज डिलीवरी मॉडल का बचाव किया था। उनका कहना था कि यह सिस्टम डिजाइन और स्टोर लोकेशन की वजह से संभव होता है, न कि डिलीवरी पार्टनर पर दबाव डालकर। लेकिन सरकार की हालिया दखल यह दिखाती है कि अब पब्लिक स्टैंड में थोड़ा संतुलन लाने की कोशिश की जा रही है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
तकनीकी खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Recommended image2
Brent 100 डॉलर के पार! भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कब बढ़ेंगे? पड़ोसी देशों के रेट चौंकाएंगे
Recommended image3
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image4
Today's Gold Rate: सोना खरीदने से पहले जरूर देखें! 10 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक क्या हैं 24K और 22K के नए रेट
Recommended image5
LPG Alert: गैस कनेक्शन बंद होने से बचाएं, 5 दिन के अंदर करें ये जरूरी काम!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved