किआ ने 2026 सिरोस SUV लॉन्च की है, जो अब 8.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें नए ट्रिम्स, फीचर्स और मामूली डिजाइन बदलाव हैं, जबकि इंजन पहले जैसा ही है।

किया इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV, Syros का अपडेटेड मॉडल बाज़ार में उतार दिया है। 2026 मॉडल ईयर अपडेट के साथ, किआ सिरोस अब पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है। इस सब-4 मीटर SUV की शुरुआती कीमत अब 8.39 लाख रुपये है। 2026 किआ सिरोस में स्टाइल को थोड़ा बेहतर किया गया है, कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं और वेरिएंट लाइन-अप को भी बदला गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब यह कार चार नए ट्रिम्स - HTE, THE (O), HTK+ (O), और HTX (O) में मिलेगी। वहीं, कंपनी ने HTK, HTX+, और HTX+ (O) ट्रिम्स को बंद कर दिया है।

नई सिरोस के लुक की बात करें तो इसके आगे और पीछे के बंपर में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें अब LED फॉग लैंप, नए डिजाइन के 17-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनके ब्रेक कैलिपर्स नियॉन कलर के हैं। साथ ही, इसमें हाई-माउंट स्टॉप लाइट भी है। इसके अलावा, ब्लैक रूफ रेल्स, ORVMs और स्किड प्लेट्स इसके नए लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। सिरोस अब तीन नए रंगों में भी उपलब्ध होगी - मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर ग्लॉस और आइवरी सिल्वर मैट।

इंजन में कोई बदलाव नहीं

मैकेनिकल तौर पर नई किआ सिरोस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सब-कॉम्पैक्ट SUV पहले की तरह ही दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला, 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 120 bhp की पावर देता है। दूसरा, 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 116 bhp की पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

कंपनी ने क्या कहा?

इस लॉन्च पर कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा, "Syros 2026 को ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर लॉन्च किया गया है। डिजाइन में सुधार और नए ट्रिम्स व फीचर्स के साथ हम ग्राहकों को और बेहतर वैल्यू दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि ऑटो एक्सपोर्ट्स ने सिरोस को काफी सराहा है और लॉन्च के बाद से इसने कई अवॉर्ड भी जीते हैं।