Best CNG Cars Under 10 Lakh: ₹10 लाख से कम में कई CNG कारें उपलब्ध हैं। इनमें मारुति सेलेरियो (34.43 km/kg बेस्ट माइलेज), टाटा पंच (5-स्टार सेफ्टी), मारुति फ्रोंक्स (प्रीमियम फीचर्स) और हुंडई ऑरा (आरामदायक सेडान) प्रमुख विकल्प हैं।
क्या आप 10 लाख रुपये तक के बजट में एक नई CNG कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो बाज़ार में आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस लिस्ट में मारुति सेलेरियो, टाटा पंच, मारुति फ्रोंक्स और हुंडई ऑरा CNG जैसी गाड़ियां शामिल हैं। चलिए, जानते हैं इन कारों की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में।

मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio)
माइलेज के मामले में सेलेरियो CNG किंग है। यह कार 34.43 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का ज़बरदस्त माइलेज देती है। भारत में फैक्ट्री-फिटेड CNG कारों में यह सबसे ज़्यादा है। इसमें 998 सीसी का 3-सिलेंडर इंजन है, जो CNG मोड पर 55.92 bhp की पावर देता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹5.97 लाख है।
टाटा पंच CNG (Tata Punch CNG)
टाटा पंच CNG 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इस लिस्ट में यह इकलौती कार है जिसे 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी है, जिसकी वजह से CNG टैंक होने के बावजूद इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में 10.25 इंच की टचस्क्रीन, वॉयस असिस्टेंट वाला सनरूफ और छह एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत ₹6.74 लाख से शुरू होती है।
मारुति फ्रोंक्स CNG (Maruti Fronx CNG)
फ्रोंक्स CNG में 1197 सीसी का 4-सिलेंडर K-सीरीज़ इंजन लगा है, जो 76.43 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह कार 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। यह इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम CNG कार मानी जाती है क्योंकि इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक AC, छह एयरबैग, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसकी कीमत ₹7.86 लाख से शुरू होती है।
हुंडई ऑरा CNG (Hyundai Aura CNG)
हुंडई ऑरा CNG में 1197 सीसी का 4-सिलेंडर बाई-फ्यूल इंजन है, जो 28.4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। CNG मोड में यह 68 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह इस लिस्ट में सबसे आरामदायक सेडान ऑप्शन है। इसके कमर्शियल ट्रिम को छोड़कर सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। साथ ही इसमें 8-इंच की टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत ₹6.90 लाख से शुरू होती है।
