BMW ग्रुप इंडिया ने 2025 में 14% ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड 18,001 कारें बेचीं। EV सेगमेंट में 200% की वृद्धि हुई और 3,753 यूनिट्स बिकीं। SUV की बिक्री 22% बढ़ी, जो कुल बिक्री का 60% हिस्सा है।

ग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी BMW ग्रुप इंडिया के लिए साल 2025 ऐतिहासिक रहा। कंपनी ने पिछले कैलेंडर साल में अब तक की सबसे ज़्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है। पिछले साल कंपनी की कुल रिटेल बिक्री 18,001 कारों की रही। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाता है। अगर BMW और मिनी की बिक्री की बात करें, तो BMW ब्रांड ने 17,271 यूनिट्स और मिनी ब्रांड ने 730 यूनिट्स बेचीं, यानी कंपनी की कुल कार बिक्री 18,001 यूनिट्स रही। वहीं, BMW के टू-व्हीलर डिवीज़न, BMW मोटोर्राड ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,841 मोटरसाइकिलें बेचीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आंकड़े कुछ इस तरह हैं…

2025 की आखिरी तिमाही BMW के लिए सबसे मज़बूत रही। कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच 6,023 यूनिट्स की डिलीवरी की, जो सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की ग्रोथ है। यह BMW इंडिया की अब तक की सबसे अच्छी तिमाही बिक्री है। इस तेज़ ग्रोथ में GST नियमों में हुए बदलावों का भी बड़ा योगदान रहा।

लगातार नए लॉन्च और भारत पर केंद्रित प्रोडक्ट्स ने BMW की डबल-डिजिट ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई। 2025 में, BMW और मिनी ने कई बड़े मॉडल्स पेश किए, जिनमें BMW iX1 लॉन्ग व्हीलबेस, नई पीढ़ी की BMW X3, 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे, मिनी JCW कंट्रीमैन ALL4 और मिनी कन्वर्टिबल शामिल हैं। टू-व्हीलर सेगमेंट में भी BMW R 1300 GS और BMW S 1000 RR जैसी प्रीमियम मोटरसाइकिलें लॉन्च की गईं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में BMW इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 200 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल की। कुल 3,753 BMW और मिनी EVs की डिलीवरी की गई। BMW iX1 भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV बन गई। वहीं, BMW i7 ने अपने सेगमेंट में मर्सिडीज़-बेंज़ EQC को भी कड़ी टक्कर दी। EV को बढ़ावा देने के लिए, BMW ने 6,000+ चार्जिंग पॉइंट्स, डेस्टिनेशन चार्जिंग, चार्जिंग कंसीयज और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कॉरिडोर जैसी सुविधाएं भी विकसित की हैं।

BMW की लॉन्ग-व्हीलबेस स्ट्रैटेजी ने भी बिक्री में बड़ा योगदान दिया, जिससे 162% की सालाना ग्रोथ के साथ यह 8,608 यूनिट्स तक पहुंच गई। BMW 3 सीरीज़ लॉन्ग व्हीलबेस इस सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम सेडान बनी। SUV की बिक्री में कंपनी ने 22% की ग्रोथ हासिल की। कुल बिक्री 10,748 यूनिट्स रही। कुल बिक्री का 60% हिस्सा BMW ने हासिल किया। ब्रांड की सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV BMW X1 थी, जिसके बाद BMW X5 का नंबर रहा।