Tata Motors Car Discount: अगस्त 2025 में टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी लाया है। अपनी शानदार कार पर कंपनी 1 लाख रुपए तक डिस्काउंट दे रही है। इस कार में 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका माइलेज भी बेहतर है। यह स्मार्ट फीचर्स से लैस है। 

ऑटो डेस्क: अगर आप इस अगस्त के महीने में कोई नया कार घर लाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, टाटा मोटर्स कंपनी अपने चुनिंदा मॉडलों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है, कि टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 (Tata Altroz Facelift 2025) लॉन्च के सिर्फ 3 महीने के अंदर ही 1,00,000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6 लाख 89 हजार रुपए के करीब है और यह 11 लाख 49 हजार रुपए तक जाती है।

Tata Altroz Facelift 2025 की जुलाई में बिक्री

इंडियन ऑटोमोबाइल (4-व्हीलर) मार्केट में टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट की सीधी टक्कर मारुति बलेनो (Maruti Baleno) और ह्युंडई आई20 (Hyundai i20) से होती है। बीते महीने (जुलाई 2025) में इस चमचमाती नई कार की 3 हजार 905 यूनिट सेल हुई थीं। इस नई मुकाबले गाड़ी के अंतर में बलेनो की 12 हजार 503 यूनिट्स बिक्री हुईं थीं, जबकि हुंडई की आई20 की 3 हजार 3396 यूनिट्स बिकी थीं। बीते 6 महीनों में टाटा मोटर्स ने अपनी अल्ट्रोज की कुल 16 हजार 92 यूनिट्स बेच चुकी हैं।

Tata Altroz Facelift 2025 कितने इंजन विकल्प के साथ आती है?

टाटा मोटर्स की यह जबरदस्त कार सिर्फ पेट्रोल और डीजल नहीं, बल्कि सीएनजी ऑप्शन के साथ भी मार्केट में उपलब्ध है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आता है। यह अपने सेगमेंट में डीजल इंजन की पेशकश करने वाले एकमात्र हैचबैक कार है।

ये भी पढ़ें- Toyota Fortuner के लिए 3 नई चुनौतियां, लॉन्च होने वाली हैं 3 SUV

Tata Altroz Facelift 2025 का माइलेज कैसा है?

टाटा अल्ट्रोज का माइलेज, ईंधन और ट्रांसमिशन के हिसाब पर अलग-अलग होता है। यह कार पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 19.33 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखती है। इसके अलावा सीएनजी मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 26.2 kmkg है। वहीं, डीजल मैनुअल वेरिएंट 23.64 kmpl माइलेज देता है।

Tata Altroz Facelift 2025 में क्या फीचर्स मिलेंगे?

टाटा अल्ट्रोज इसी साल (मई 2025) में मिडलाइफ अपडेट के साथ मार्केट में आई थी, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स लगाए गए थे। इस कार में अब ग्राहकों को 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और नेवीगेशन डिस्प्ले आता है, जो सफर को सुविधाजनक बनाता है। इस कार में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टाटा की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी रियर एसी वेंट्स और सनरूफ मिलते हैं।

  • 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
  • नेविगेशन डिस्प्ले
  • 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील (सेफ्टी)
  • टाटा कनेक्टिविटी
  • सनरूफ
  • AC वेंट्स
  • 8 स्पीकर हरमन ऑडियो (इंटरटेनमेंट)
  • 360 डिग्री कैमरा (सेफ्टी)
  • हाइट एडजस्टेबल सीटबेल्ट (सेफ्टी)
  • 6 एयरबैग्स (सेफ्टी)

ये भी पढ़ें-Volvo EX30: देश में लॉन्च हुई 480 KM रेंज वाली Electric SUV, इसकी 4 खासियत देख बन जाएंगे फैन

डिस्क्लेमर: इस कार पर मिल रहा डिस्काउंट आपके शहर के लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी शोरूम या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।