MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • Tata धमाका करने को तैयार ! इस साल लाएगी 7 Cars, एक EV भी लिस्ट में...देखें फोटोज

Tata धमाका करने को तैयार ! इस साल लाएगी 7 Cars, एक EV भी लिस्ट में...देखें फोटोज

ऑटो डेस्क : कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Tata इस साल धमाका करने को तैयार है। कुछ ही महीनों में कंपनी बैक-टू-बैक कई कारें लॉन्च करने वाली हैं। इसमें अल्ट्रोज सीएनजी से लेकर फेसलिफ्टेड हैरियर तक शामिल हैं। देखिए लिस्ट...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 22 2023, 06:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
टाटा अल्ट्रोज रेसर (Tata Altroz ​​Racer)
Image Credit : Google

टाटा अल्ट्रोज रेसर (Tata Altroz ​​Racer)

इस साल ऑटो एक्सपो में टाटा ने अल्ट्रोज रेसर को पेश किया था। यह कार का स्पोर्टियर और ज्यादा पॉवरफुल वर्जन है। इस कार में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन, वॉयस असिस्ट के अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सनरूफ भी कंपनी दे रही है। इसमें 1.2L, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन कंपनी दे रही है। जो 120bhp की पॉवर और 170Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा है।

26
टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG)
Image Credit : Google

टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG)

ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस हुई अल्ट्रोज सीएनजी भी इसी साल लॉन्च हो सकती है। इसमें अल्ट्रॉज सीएनजी की तरह ही ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप कंपनी ने दिया है। इसमें 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। जिसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया जाएगा। कार का इंजन 77bhp की पॉवर और 97Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

36
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift)
Image Credit : Google

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift)

नेक्सन टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। कुछ ही महीनों में इसे ज्यादा कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ लाया जा रहा है। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के डिजाइन और इंटीरियर को कर्व कॉन्सेप्ट एसयूवी के काफी समान कंपनी बना रही है। एक नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन इस कार में मिलेगा, जो 125bhp की पॉवर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 1.5L डीजल इंजन भी है।

46
टाटा हैरियर-सफारी फेसलिफ्ट (Tata Harrier-Safari Facelift)
Image Credit : Google

टाटा हैरियर-सफारी फेसलिफ्ट (Tata Harrier-Safari Facelift)

इस साल फेस्टिव सीजन से पहले टाटा अपडेटेड टाटा हैरियर और टाटा सफारी एसयूवी को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। दोनों कारों में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। इन कारों में एक नया 1.5L, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। यह 170bhp और 280Nm का आउटपुट जेनरेट कर सकता है।

56
टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)
Image Credit : Google

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)

इस साल के आखिरी तक टाटा पंच ईवी आ सकती है। इस माइक्रो एसयूवी को सिग्मा प्लेटफार्म पर कंपनी तैयार कर रही है। टिगोर ईवी में जो पावरट्रेन लगाया गया है, वही पावरट्रेन इस कार में भी मिलेगी। यह ईवी ई वैरिएंट और बैटरी पैक ऑप्शन में आएगी।

66
अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz CNG)
Image Credit : Google

अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz CNG)

अल्ट्रॉज ​​हैचबैक का सीएनजी वर्जन 4 ट्रिम्स XE, XM+, XZ और XZ+ में कंपनी लाएगी। हर वैरिएंट्स में 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का यूज किया गया है। नए ट्विन-सिलेंडर CNG किट को इससे कनेक्ट किया गया है। सीएनजी मोड पर इंजन 77 बीएचपी पॉवर और 97 एनएम टार्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से कनेक्ट किया है। इस कार में 30 लीटर के दो टैंक हैं।

इसे भी पढ़ें

आ रही 700KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार...5-6 घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज, इतनी होगी 'रफ्तार'

250 KMPH की टॉप स्पीड, 4.9 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार, आ रही BMW की धांसू कार

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
Recommended image2
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
Recommended image3
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Recommended image4
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव
Recommended image5
Hyundai Venue HX5+: हुंडई दे रही जबरदस्त सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved