MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • दमदार माइलेज, धांसू फीचर्स, पावरफुल इंजन..Mahindra XUV 700 को टक्कर देने Toyota ला रही 7 सीटर SUV

दमदार माइलेज, धांसू फीचर्स, पावरफुल इंजन..Mahindra XUV 700 को टक्कर देने Toyota ला रही 7 सीटर SUV

ऑटो डेस्क : टोयोटा भारत में जल्द ही अपनी 7 सीटर SUV कोरोला क्रॉस (Toyota Corolla Cross) लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी की सीधी टक्कर Mahindra XUV 700 और Hyundai Alcazar से होगी। आइए जानते हैं इस एसयूवी की खूबियां और लॉन्चिंग डेट.. 

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Feb 18 2023, 06:06 PM IST| Updated : Feb 18 2023, 06:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Google

नई टोयोटा कोरोला क्रॉस 7 सीटर एसयूवी टीएनजीए सी प्लेटफॉर्म बेस्ड होगी। इसका यूज इनोवा हाइक्रॉस में भी किया गया है। इस एसयूवी में इनोवा हाइक्रॉस जैसा पावरट्रेन भी मिलने की उम्मीद है।

25
Image Credit : Google

ग्लोबल मॉडल Corolla Cross 5 सीटर में 2,640mm का व्हीलबेस मिलता है। कहा जा रहा है कि 7 सीटर में करीब 150 mm तक यह बढ़ सकता है। टोयोटा अभी 3 रो SUV के सेगमेंट में फॉर्च्यूनर सेल कर रही है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। कंपनी के लाइन अप में नई कोरोला क्रॉस, फॉर्च्यूनर के बाद लाई जाएगी।
 

35
Image Credit : Google

इस 7 सीटर एसयूवी में फ्लेक्सिबल सीट्स भी मिलेगा। इन सीट्स को पीछे की तरफ आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक टेलगेट मिलने की बात कही जा रही है। थर्ड रो में आसान एंट्री के लिए पीछे के डोर्स लंबे रखे जाएंगे। सी और डी पिलर्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं। पिछली रो में एक बड़ा ग्लास एरिया भी मिल सकता है। टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म की वजह से इसमें टॉर्शन बीम सस्पेंशन या एक फुल मल्टी-लिंक सस्पेंशन भी कंपनी दे सकती है।
 

45
Image Credit : Google

इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकता है। ऐसा ही इंजन नई इनोवा हाइक्रॉस में भी होता है। इसमें एक 172bhp की पॉवर आउटपुट वाला 2.0-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 186bhp के आउटपुट वाला सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक वाला 2.0-लीटर पेट्रोल मिलने की बत कही जा रही है।
 

55
Image Credit : Google

भारतीय मार्केट में इस दमदार एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा। जिसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलता है। यह सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपए है।

इसे भी पढ़ें
BYD Seal से Honda City Facelift तक..धांसू फीचर्स के साथ आ रहीं 8 कारें, माइलेज में आगे, कीमत बजट में

Hyundai Ioniq 5 को टक्कर देने आ रही Nissan Ariya, 2025 तक होगी लॉन्च, फुल चार्ज में जाएगी 631KM
https://hindi.asianetnews.com/auto/cars/automobiles-news-upcoming-nissan-ariya-launching-date-range-features-interior-full-details-stb/photoshow-d9gz349
 

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved