₹9 लाख से कम में टॉप 3 CNG कारें: माइलेज और कीमत देखें!
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान? ₹9 लाख से कम में मिलने वाली तीन बेहतरीन CNG कारों - मारुति फ्रोंक्स, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर - के बारे में जानें। माइलेज और कीमत की पूरी जानकारी यहां देखें!
- FB
- TW
- Linkdin
)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग CNG कारें खरीदने में ज़्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इससे CNG कारों की मांग बढ़ी है। CNG पेट्रोल-डीजल से सस्ती है और अच्छी माइलेज देती है। आइए देखते हैं ₹9 लाख के अंदर आने वाली तीन बेहतरीन CNG कारें।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स CNG
मारुति फ्रोंक्स सिग्मा CNG में 1197cc का 4 सिलेंडर इंजन है, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 6000 rpm पर 76.43 bhp की पावर और 4300 rpm पर 98.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि यह एक किलो CNG में 28.51 किमी (28.51 किमी/किलो) चलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.46 लाख है।
टाटा पंच प्योर CNG
टाटा पंच एक माइक्रो SUV है। इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। टाटा पंच में 1.2L (1199cc) रेवोट्रॉन इंजन है, जो 6000 rpm पर 72.5 bhp की पावर और 3250 rpm पर 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में, कंपनी का दावा है कि यह एक किलो CNG में 26.99 किमी (26.99 किमी/किलो) चलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.23 लाख है।
हुंडई एक्सटर S CNG
हुंडई की क्रॉसओवर SUV एक्सटर काफी स्पेशियस कार है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1197cc का इंजन है जो 6000 rpm पर 67.72 bhp की पावर और 4000 rpm पर 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि यह एक किलो CNG में 27.1 किमी (27.1 किमी/किलो) चलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.43 लाख है।