Car Hand Brake Use Tips: कुछ कार ड्राइवर हैंड ब्रेक का इस्तेमाल सिर्फ गाड़ी पार्क करने के लिए करते हैं। लेकिन हैंड ब्रेक ट्रैफिक के समय, ढलान वाली जगहों और इमरजेंसी वाली स्थिति में काफी काम आता है। गाड़ी का टायर बदलते समय भी इसकी जरूरत पड़ती है। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: कार में मिलने वाला हैंड ब्रेक एक इंपॉर्टेंट पार्ट होता है। इसे पार्किंग या इमरजेंसी ब्रेक के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, कई ड्राइवरों को ऐसा लगता है कि इसका इस्तेमाल केवल गाड़ी को पार्क करने के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हैंडब्रेक के और भी कई फायदे हैं, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। खासकर इससे वो अनजान होते हैं, जिनके पास कार नहीं है। हैंड ब्रेक का सही तरीके से इस्तेमाल हो, तो यह आपकी गाड़ी की सेफ्टी बढ़ा सकता है। अगर आप कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसके बारे जरूर जान लें। 

कार में हैंड ब्रेक का काम क्या होता है?

हैंड ब्रेक का काम कार को स्थिर रखना होता है, चाहे वह किसी भी समतल स्थान पर हो या फिर ढलान पर। हैंड ब्रेक गाड़ी को अपनी जगह से खिसकने से रोकता है। न्यूट्रल गियर में कार को छोड़ने पर यह सही से काम करता है। जब भी आप अपनी गाड़ी में हैंड ब्रेक का खींचते हैं तो सभी पहिए लॉक हो जाते हैं, जिससे वो घूम नहीं पाते हैं। यह इसका आम यूज है। ढलान और समतल जगहों पर कार पार्क करते समय हैंड ब्रेक लगाना जरूरी होता है। ऐसा करने के बाद किसी के धक्के से कार आगे नहीं बढ़ेगी।

ढलान वाली जगहों पर हैंड ब्रेक का इस्तेमाल

आप किसी ढलान वाली सड़क पर रुके हुए हैं, तो उस समय हैंड ब्रेक का काम बढ़ जाता है। मैनुअल कारों में आप हैंड ब्रेक खींचकर गाड़ी को लुढ़कने से बचा सकते हैं। उसके बाद क्लच और एक्सीलरेटर का सही तरीके से तलामेकर बिठाकर धीरे-धीरे हैंड ब्रेक छोड़ सकते हैं। ऐसा करने के पश्चात आपकी कार पीछे नहीं जाएगी और आप ढलान पर आसानी से राइड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश में कार लेकर निकल रहे हैं बाहर? तो इन 4 गलतियों को करने से रहें दूर

शहर की ट्रैफिक में काम आता है हैंड ब्रेक?

अगर आप ज्यादातर सिटी में गाड़ी ड्राइव करते हैं और ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में पैर वाले ब्रेक को लगातार दबाए रखने के बजाय हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पैर को आराम होगा और ब्रेक के बिना भी कार को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

इमरजेंसी में हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कैसे करें?

किसी कारणवश आपकी कार में ब्रेक फेल हो जाते हैं, तो हैंड ब्रेक इमरजेंसी के समय में काफी काम आता है। हालांकि, उस समय हैंड ब्रेक धीरे-धीरे और ध्यानपूर्वक से लगाना चाहिए ताकि कार नहीं फिसले। हैंड ब्रेक को अचानक लगाने से कार का सड़क पर संतुलन बिगड़ सकता है।

गाड़ी का टायर बदलते समय हैंड ब्रेक जरूरी

अगर आप अपनी कार का टायर चेंज कर रहे हैं, तो हैंड ब्रेक लगाना जरूरी होता है। हैंड ब्रेक यह सुनिश्चित करता है, कि आपकी गाड़ी पूरी तरह से स्थिर है और जैक पर होने के बावजूद भी गलती से खिसक न जाए। इससे आप टायर के नट खोल रहे होंगे, तो व्हील नहीं घूमेगा।

गाड़ी धोते समय हैंड ब्रेक लगाना जरूरी

इसी प्रकार अगर आप अपनी कार को वॉश कर रहे हैं उस समय भी हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने पर गाड़ी मूव नहीं करती है।

ये भी पढ़ें- Safety Driving Tips in Monsoon: मानसून में सड़कों पर नहीं फिसलेगी आपकी गाड़ी, फॉलो करें ये 5 उपयोगी टिप्स