Hyundai Creta खरीदने का सपना? जानें EMI और डाउन पेमेंट के बारे में सभी अपडेट्स
हुंडई क्रेटा के शुरुआती वेरिएंट पर EMI और डाउन पेमेंट विकल्प जानें। 50 हज़ार सैलरी वालों के लिए भी आसान विकल्प उपलब्ध हैं। 5, 6 और 7 साल के लोन पर कितनी EMI देनी होगी, पूरी जानकारी यहां है।
14

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में हुंडई क्रेटा एक है। इसकी कीमत 11.11 लाख से शुरू होकर 20.50 लाख तक जाती है। इसे खरीदने वालों को बैंक अच्छी EMI विकल्प दे रहे हैं। इसका शुरुआती वेरिएंट 11 लाख का है। इसे लेने पर कितनी EMI और डाउन पेमेंट देनी होगी?
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
क्रेटा के शुरुआती वेरिएंट पर 10 लाख तक लोन मिल सकता है। इसे खरीदने के लिए 1 लाख डाउन पेमेंट करना होगा। अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो बैंक 9% ब्याज लेगा। इससे आपको हर महीने 16 हज़ार EMI देनी होगी। 50 हज़ार सैलरी वालों के लिए यह आसान है।
34
अगर आप 6 साल में EMI खत्म करना चाहते हैं तो आपको 18,000 मासिक EMI देनी होगी। इसमें भी 9% ब्याज लगेगा। नई गाड़ी होने से सिबिल स्कोर ज्यादा मायने नहीं रखता। पेट्रोल वेरिएंट के लिए 5 साल का लोन लें तो 9% ब्याज पर 21,000 मासिक EMI देनी होगी।
44
फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का इंजन है। मैन्युअल ट्रांसमिशन में यह 16-17 kmpl का माइलेज देती है। इसमें हैलोजन हेडलैंप, 16 इंच के व्हील और मस्कुलर ग्रिल है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर, डिस्क ब्रेक और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर हैं।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi
Latest Videos

