लेक्सस की प्रीमियम SUV LX 500d की डिलीवरी भारत में शुरू। तीन करोड़ की शुरुआती कीमत के साथ, यह पावर और लग्जरी का अनूठा संगम है। जानें इसके खास फीचर्स और वेरिएंट्स।

भारत में लग्जरी कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है। अब लग्जरी ब्रांड लेक्सस ने अपनी प्रीमियम SUV LX 500d की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है। जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इस SUV को पहली बार दिखाया गया था, जहाँ इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद, मार्च 2025 में इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। मार्च 2025 में लॉन्च हुई यह SUV अब भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आने लगी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत तीन करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की सबसे महंगी डीजल SUV में से एक बनाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेक्सस LX 500d एक अल्ट्रा-लग्जरी SUV है जो अपने दमदार लुक और फीचर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है। LX 500d अर्बन की एक्स-शोरूम कीमत तीन करोड़ रुपये है, जबकि LX 500d ऑफरोड की कीमत 3.12 करोड़ रुपये है। यह ऑफरोडिंग के लिए बेहतर वर्जन है।

आरामदायक सफर के अलावा, लेक्सस LX 500d में एक पावरफुल डीजल इंजन लगा है जो मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो पावर, प्रीमियम फील और परफॉर्मेंस तीनों चाहते हैं।

LX 500d के साथ लेक्सस ने एक लग्जरी केयर पैकेज भी पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से तीन विकल्प मिलते हैं - कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर। ये पैकेज तीन साल/60,000 किलोमीटर, पांच साल/1,00,000 किलोमीटर और आठ साल/1,60,000 किलोमीटर की अवधि के लिए उपलब्ध हैं। यानी लेक्सस आपको सिर्फ एक लग्जरी कार ही नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस भी देता है।

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष हिकारू इक्यूची ने कहा कि नई लेक्सस LX 500d को मिले शानदार रिस्पांस के लिए वो शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि यह अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करती है और भारत में लेक्सस के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतीक है।