Maruti Suzuki WagonR: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर ने नया कीर्तिमान बनाया है। इस कार ने 1 करोड़ बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। यह कार फिलहाल 75 देशों में बेची जा रही है, जिसमें एशिया और यूरोप शामिल हैं। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की मोस्ट पॉपुलर कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर ने विश्व ऑटोमोबाइल सेक्टर में इतिहास रच डाला है। मारुति की 5.78 लाख रुपए की इस 4 व्हीलर ने दुनिया में 1 करोड़ यूनिट बिक्री के आंकड़े को टच कर लिया है। इस बड़े मुकाम तक पहुंचने वाली यह कार ने कई बड़े-बड़े ब्रांड्स को चकमा दे दिया है। देश में इस कार को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। भारतीय मार्केट में यह बेस्ट सेलिंग कारों की सूची में आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैगनआर पहली बार कब लॉन्च हुई थी?

मारुति सुजुकी कंपनी की WagonR कार को 1 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 3 दशक से अधिक (36 साल) का समय लगा है। कंपनी ने इस कार को वर्ष 1993 में सबसे पहले जापान में लॉन्च किया था। उसके बाद साल 1999 में इसी गाड़ी को भारत में लॉन्च किया गया। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसका टॉल बॉय, अन्दर में अधिक स्पेस और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस है। भारत में इस्तेमाल करने के लिए यह बेस्ट चॉइस है।

ये भी पढ़ें- देश की इस धांसू कार पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कंपनी का बड़ा ऐलान... कीमत सिर्फ ₹4.70 लाख

मारुति वैगनआर को 3 बार मिला अपडेट

Maruti Suzuki WagonR कार का दमदार माइलेज और किफायती दाम इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है। भारत में इस कार को अब तक कुल 3 बार अपडेट मिल चुका है। आखिरी बार 6 साल पहले यानी साल 2019 में इसे नया अपडेट मिला था। सुजुकी कंपनी इंडिया और जापान के साथ-साथ पूरे एशिया और यूरोपीय देशों में इस गाड़ी को सेल कर रही है। वैगनआर को फिलहाल विश्व के 75 देशों में बेचा जा रहा है।

इंडिया की मोस्ट सेलिंग कार है वैगनआर

वैगनआर कार में आपको 1.1 लीटर का ताकतवर इंजन आता है, जो दमदार माइलेज के साथ शानदार परफार्मेंस देता है। साल 2019 में आया इसका न्यू मॉडल पहले से अधिक स्पेशियस हो गया है। इसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी प्राइवेट और फ्लैट खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी सबसे ज्यादा सेलिंग इंडिया में होती है। पिछले वर्ष इस कार के 25 साल पूरे हुए थे। साल 2024 तक मारुति सुजुकी वैगनआर की 3.2 मिलियन यूनिट्स सेल हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- देश की मोस्ट पॉपुलर कार पर मची लूट, कंपनी दे रही भारी छूट... कीमत सिर्फ ₹4.23 लाख