TATA को टक्कर देने के लिए Maruti Wagon R 2025 पूरी तरह से तैयार है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकती है। आप भी ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं, तो चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं। 

Maruti Wagon R 2025: भारत में पॉपुलर कार कंपनी Maruti ने बाजारों में धमाका कर रखा है। Maruti Wagon R 2025 का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। यदि आप हैचबैक कार की तलाश में हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह एक नंबर गाड़ी है। कंपनी ने सबकुछ सोच समझकर इसे मार्केट में लॉन्च किया है। यह दमदार माइलेज, स्मूद ड्राइव और जेब पर कम दबाव देता है। चलिए इसके बाकी सारे चीजों के बारे में जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Maruti Wagon R इंजन

मारुति वैगन आर 2025 के इंजन की बात करें, तो इसमें 2 पेट्रोल इंजन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर और दूसरा 1.2 लीटर है। छोटा इंजन करीब 69 hp की पावर देता है, जबकि बड़ा 89 ph की ताकत रखता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आते हैं। इसमें 1.0 लीटर सीएनजी वेरिएंट दिया गया है। माइलेज को लेकर में इसका कोई जवाब ही नहीं है।

Maruti Wagon R पेट्रोल और CNG

मारुति की गाड़ियों में माइलेज को लेकर काफी शिकायत देखने को मिलता है। Wagon R ठीक उसी लिस्ट में आती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 से 25 km/l की माइलेज देने की क्षमता रखता है। यह सिटी और हाइवे दोनों जगहों पर ड्राइव के लिए बेस्ट है। माइलेज के मामले में CNG वेरिएंट आगे है। सीएनजी वेरिएंट में यह 33 से 35 km/kg माइलेज देती है।

Maruti Wagon R फीचर्स

मारुति ने इस बार Wagon R में नए फीचर्स अपडेट किए हैं। यही कारण है कि इसका लुक भी काफी मॉडर्न है। टचस्क्रीन से लेकर काफी चीजें शानदार हैं।

  • टचस्क्रीन 7 इंच
  • Android Auto
  • Apple Car Play
  • इलेक्ट्रिक ORVM (ड्राइविंग आसान बनाने के लिए)
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • 14 इंच अलॉय व्हील्स
  • फ्रंट ग्रिल
  • LED DRL

Maruti Wagon R प्राइस और EMI प्लान

Maruti Wagon R 2025 की कीमत पर नजर डालें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत करीब 5.79 लाख रुपए (एक्स शो रूम) से होती है। इसके अलावा आप 1 लाख रुपए डाउनपेमेंट करके 5.42 रुपए लोन (8 से 9% ब्याज दर) पर लेते हैं, तो मंथली EMI किस्त करीब 11,000 से 14,000 रुपए के बीच आएगी।