MG Astor के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में ₹27,000 तक की बढ़ोतरी। अब एक्स-शोरूम कीमत ₹9.98 लाख से ₹18.35 लाख। क्या आप फिर भी खरीदेंगे?

दीपावली से पहले MG Motors ने Astor की कीमतों में ₹27,000 की बढ़ोतरी कर ग्राहकों को चौंका दिया है। Hyundai Creta को कड़ी टक्कर देने वाली MG Astor के चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है। MG Astor के Savvy Pro Turbo 1.3 AT Sangria Red वेरिएंट, Savvy Pro 1.5 CVT Ivory और Savvy Pro 1.5 CVT Sangria Red मॉडल की कीमतों में ₹27,000 की वृद्धि हुई है। वहीं, Sharp Pro 1.5 CVT Ivory वेरिएंट की कीमत में ₹26,000, Select 1.5 CVT Ivory वेरिएंट की कीमत में ₹21,000 और Sharp Pro 1.5 MT Ivory वेरिएंट की कीमत में ₹24,000 की बढ़ोतरी हुई है। Select 1.5 MT Ivory और MG Astor Shine 1.5 MT Ivory वेरिएंट की कीमतों में ₹20,000 की वृद्धि हुई है। बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगर आप MG Motor की यह SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको एक्स-शोरूम कीमत के तौर पर ₹9.98 लाख से लेकर ₹18.35 लाख तक खर्च करने होंगे। इस SUV में 80 से ज़्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2, डिजिटल की, रियर ड्राइव असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, HD टचस्क्रीन, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर फॉग लैंप, हीटिंग ORVM, 3 स्टीयरिंग मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, पुश स्टार्ट, स्टॉप बटन, पावर्ड एडजस्टेबल सीट्स आदि भी मिलेंगे।

MG Astor में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का विकल्प मिलता है। यह टर्बोचार्ज्ड इंजन 138 bhp की पावर और 220 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही यह इंजन CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 108 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है, इस इंजन के साथ गाड़ी CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प में उपलब्ध है।