Top 5 Cars for Daily Commuting: अगर आप डेली कम्यूटिंग के लिए एक किफायती और हाई परफॉर्मेंस कार लेना चाहते हैं, तो यहां तक आपको 5 कारों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं। सूची में ह्युंडई से लेकर टाटा मोटर्स तक की गाड़ियां हैं। 

ऑटो डेस्क: देश में रोजान ऑफिस आने-जाने या फिर किसी और काम के लिए एक किफायती और टिकाऊ कार को खरीदना मिडिल क्लास फैमिली वालों के लिए आसान काम नहीं होता। इंडियन ऑटो मार्केट में कारों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में एक अच्छी फ्यूल एफिशियंसी वाले कार की जरूरत पड़ती है, ताकि आपकी कमाई पर इसका ज्यादा असर न पड़े। आइए हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बताते हैं, जो माइलेज अच्छा देने के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी जबरदस्त देगी।

Hyundai Grand i10 Nios (ह्युंडई ग्रैंड आई10)

देश में ह्युंडई कंपनी के कस्टमर्स भारी संख्या में हैं। कंपनी की सबसे किफायती Grand i10 Nios एक स्टाइलिश और स्मार्ट फीचर्स वाली कार है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 98 हजार रुपए के करीब है। इसमें कंपनी 1.2L, पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प ऑफर करती है। पेट्रोल वेरिएंट वाली कार 20.27 kmpl माइलेज देती है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में यह माइलेज 26.2 kmkg हो जाता है। इसमें मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Tiago (टाटा टियागो)

टाटा मोटर्स कंपनी की कारों का इस समय मार्केट में धाक है। यह एक सेफेस्ट बजट फ्रेंडली कार मानी जाती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,00,000 रुपए है। इसमें कंपनी 1.2L, पेट्रोल इंजन ऑफर करती है, जिसका माइलेज 1ओ kmpl है। इसके अलावा यह सीएनजी विकल्प के साथ भी मार्केट में आती है, जो 28.06 kmkg माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें- देश की सबसे सस्ती कार पर मिल रही ₹55000 की छूट! कीमत और 5 खूबियां देख बोलेंगे-Must Buy

Renault Kwid (रेनो क्विड)

रेनो इंडिया की कारें भारतीय सड़कों पर काफी पॉपुलर हैं। उसी में एक नाम Kwid का आता है, जो कंपनी की सबसे किफायती कार मानी जाती है। इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4 लाख 70 हजार रुपए के आसपास है। इसमें आपको 1.0L, इंजन मिलता है। इंजन का परफॉर्मेंस लाजवाब है, जिससे कार का माइलेज 22.3 kmpl है। कम कीमत पर डेली कम्यूटिंग के लिए यह कार बेस्ट चॉइस बन सकती है।

Maruti Suzuki S Presso (मारुति सुजुकी एस प्रेसो)

देश की सस्ती कार में मारुति सुजुकी कंपनी का नाम न आए, ये हो नहीं सकता है। यह कंपनी खासकर किफायती कारों के लिए पॉपुलर है। यह कार एक मिनी एसयूवी जैसी दिखने वाली हैचबैक है, जिसकी कीमत 4 लाख 27 हजार रुपए के करीब हो सकती है। इसमें 1.0 लीटर इंजन दिया गया है, जो 25.3 kmpl माइलेज देता है। इसके अलावा यह सीएनजी विकल्प के साथ भी आती है। यह 32.37 kmkg का माइलेज दे सकती है। इसके अलावा इसके फीचर्स भी लाजवाब हैं।

Maruti Suzuki Alto K10 (मारुति सुजुकी अल्टो के10)

भारत की सबसे किफायती कारों में से एक मारुति सुजुकी अल्टो के10 का नाम आता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4 लाख 23 हजार रुपए के करीब है। ये हैचबैक 1.0 L, पेट्रोल इंजन के आती है, जो 24.9 kmpl तक माइलेज दे सकती है। इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 33.85 kmkg माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें- Maruti से लेकर Mahindra तक... देश में धूम मचाने आ रही ये 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारें

डिस्क्लेमर: कारों की कीमतें आपके लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। विशेष जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलर्स से संपर्क करें या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता लगाएं।