फेरारी की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार का नाम क्या है और इसकी कीमत कितनी बताई गई है? Ferrari Luce के डिज़ाइन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या आलोचनाएं कीं? इस इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन में किस प्रसिद्ध डिजाइनर और स्टूडियो की भूमिका रही है?

इटली की मशहूर कार कंपनी फेरारी ने जैसे ही अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार 'Luce' की घोषणा की, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फेरारी की यह पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल एक फाइव-सीटर कार है, जिसकी कीमत करीब 640,000 डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) है। यह पहली बार है जब फेरारी ने अपने पारंपरिक कंबशन इंजन से हटकर कुछ बनाया है। कंपनी के CEO बेनेडेटो विग्ना ने इस लॉन्च को कंपनी के लिए एक "बहुत महत्वपूर्ण दिन" बताया। उन्होंने कहा कि यह फेरारी के प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाने और भविष्य की टेक्नोलॉजी को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हालांकि, लॉन्च के बाद इनोवेशन से ज्यादा चर्चा कार के अजीबोगरीब डिज़ाइन पर हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेरारी की पहचान उसके तेज-तर्रार और एग्रेसिव सुपरकार स्टाइलिंग से होती है, लेकिन Luce का डिज़ाइन एकदम उल्टा है। इसका लुक बहुत सॉफ्ट और मिनिमलिस्टिक है, जिसमें घुमावदार कर्व्स, ज्यादा शीशे का इस्तेमाल और हल्के-फुल्के डिटेल्स हैं। आलोचकों का कहना है कि यह गाड़ी परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स कार कम और कोई टेक गैजेट ज्यादा लग रही है।

इस इलेक्ट्रिक कार को Apple के पूर्व चीफ डिज़ाइन ऑफिसर जॉनी आइव और उनके डिज़ाइन स्टूडियो 'LoveFrom' ने मिलकर तैयार किया है। इसी पार्टनरशिप की वजह से कार में सिलिकॉन वैली वाला लुक आया है, जिस पर इंटरनेट पर लोग बंटे हुए हैं।

Scroll to load tweet…

कुछ यूजर्स ने Luce को "पहियों पर दौड़ता Apple का प्रोडक्ट" कहा, तो कुछ ने इसे एक "जेनरिक EV" बताया, जिसमें फेरारी वाला जुनून और पहचान गायब है। टेस्ला पर लिखने वाले इन्फ्लुएंसर सॉयर मेरिट ने भी इसकी आलोचना करते हुए इसे "अब तक के सबसे बदसूरत EV डिज़ाइनों में से एक" कहा।

सोशल मीडिया पर लोगों का कैसा रहा रिएक्शन?

जैसे ही इस EV की तस्वीरें ऑनलाइन आईं, सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "इसे बनाने में तो चैट जीपीटी को बस दो मिनट लगे होंगे। आप लोगों ने इतना बुरा कैसे बना दिया?"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ये लोग एक ऐसे बाजार में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जहां इनकी कोई पकड़ नहीं है।।। इनके पास बस एक पुराना नामी बैज है। इन्हें एक पारंपरिक लुक वाली EV स्पोर्ट्स कार बनाने से किसी ने नहीं रोका था। लेकिन जब आप दूसरों से पीछे रह जाते हैं और फिर भी अलग दिखने की कोशिश करते हैं, तो यही कीमत चुकानी पड़ती है।"

एक तीसरे यूजर ने लिखा, "आखिर फेरारी की EV खरीदना ही कौन चाहेगा, और वो भी इतनी बदसूरत। मुझे तो 'कॉपी नथिंग' वाले जगुआर के ऐड की याद आ गई।"

एक और यूजर ने कहा, "सच में, इसे देखकर लगता है कि इसका बाहरी डिज़ाइन नफरत से बनाया गया है।"

एक कमेंट में लिखा था, "मेरी टेस्ला में भी चार्जिंग पोर्ट छिपा हुआ है। फेरारी का तो एकदम भद्दा लग रहा है। 6 लाख डॉलर लेने के बाद भी ये लोग चार्जिंग पोर्ट नहीं छिपा सके? इसमें कोई शानदार लाइन नहीं है। ऑटोमोटिव डिज़ाइन के लिए कोई जुनून ही नहीं दिखता। ये तो 80 के दशक जैसा हो गया।"

एक और यूजर ने कहा, "मैं सच में देखना चाहता हूं कि इसे खरीदेगा कौन। फेरारी ने अब तक की सबसे बदसूरत EV बनाने का गोल्ड मेडल जीत लिया है।"