Affordable Car Accessories: कार के डैशबोर्ड को सजाने के लिए महंगी एक्सेसरीज खरीदने की जरूरत नहीं। ₹100-₹300 में मिलने वाले इन बजट डेकोरेशन आइटम से कार को खूबसूरत बनाएं और पैसे बचाएं।
अगर आप मध्यवर्गीय परिवार से हैं और 5 से 6 लाख रुपये के बजट में कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कार की एक्सेसरीज पर समझदारी से खर्च करके 10 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। कार खरीदने के बाद सीट कवर, फ्लोर मैट, मोबाइल होल्डर और दूसरी एक्सेसरीज पर भी काफी पैसा खर्च हो जाता है। बाजार में इन सभी चीजों के कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन हर एक्सेसरी के लिए महंगा ब्रांड या प्रीमियम ऑप्शन चुनना जरूरी नहीं। आप जरूरत के हिसाब से बजट ऑप्शन चुनकर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं नई कार की एक्सेसरीज खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखकर पैसे बचाए जा सकते हैं।
कार फ्लोर मैट के लिए सस्ते ऑप्शन
कस्टमाइज्ड या प्रीमियम फ्लोर मैट आपको महंगे पड़ेंगे। आप चाहे तो मार्केट से कार मॉडल के हिसाब से अच्छे विक्लप चुन सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के बजट मैट से न सिर्फ धूल या गंदगी हटेगी बल्कि कम दाम में काम भी हो जाएगा। ढाई हजार की मैट आप 500 रु के अंदर भी खरीद सकते हैं।
मोबाइल होल्डर पर न बहाएं पैसा
आजकल की टेक्नोलॉजी के चलते बिना मोबाईल फोन के काम चलाना मुश्किल है। आप नेविगेशन के लिए कार में मोबाइल होल्डर का बहुत महंगा के बजाय सस्ता ऑप्शन चुन सकते हैं। मजबूत ग्रिप और सही फिटिंग वाला मोबाइल होल्डर 300 रु के अंदर मिल जाएगा। वहीं महंगा ऑप्शमन 2 हजार तक चार्ज किया जाएगा।
और पढ़ें: Car AC पहले जैसा ठंडा नहीं कर रहा? मैकेनिक के पास जाने से पहले ये 6 चीजें जरूर चेक करें
डैशबोर्ड डेकोरेशन में करें बचत
कार को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर लोग डैशबोर्ड महंगी चीजें सजाते हैं। इनपर आसानी से 4 से 5 हजार तक खर्च हो जाते हैं। आप ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी या एयरबैग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डैशबोर्ड डेकोरेशन मार्केट से खरीद सकते हैं। आप छोटे आर्टिफिशियल प्लांट, एयर फ्रेशनर,डैशबोर्ड एंटी-स्लिप मैट, छोटे फोटो फ्रेम आदि 600 रु के अंदर खरीद सकते हैं।
सीट कुशन न करें ज्यादा पैसा बर्बाद
लंबी ड्राइव के दौरान सीट कुशन न सिर्फ आराम देता है बल्कि ड्राइवर को गुड फील भी कराता है। आप महंगे मेमोरी फोम के बजाय एक्सट्रा सपोर्ट, अच्छी क्वालिटी का सिंपल कुशन भी यूज किया जा सकता है। आप इस मामले में अपनी सुविधा को पर जरूर ध्यान दें।
सनशेड में ब्रांड से ज्यादा देखें क्वालिटी
गर्मियों में कार के अंदर धूप और गर्मी कम करने के लिए सनशेड यूज किए जाते हैं। किसी महंगे ब्रांड के बजाय लोकल सनशेड खरीद सकते हैं। सही साइज, अच्छी फिटिंग और पर्याप्त धूप रोकने वाला बजट सनशेड आपका काफी पैसा बचाते हैं। 1500 रु के बजाय आप 300 रु के अंदर सनशेड खरीगदें।
और पढ़ें: Pakistan में Driverless Car का अनोखा जुगाड़, Demo के दौरान पुलिस की गाड़ी में जा भिड़ी कार
