MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • पेट्रोल के दाम वही, लेकिन माइलेज 7% कम! 1 अप्रैल से बदल रहा नियम, जानें आपकी कार पर क्या होगा असर

पेट्रोल के दाम वही, लेकिन माइलेज 7% कम! 1 अप्रैल से बदल रहा नियम, जानें आपकी कार पर क्या होगा असर

New Auto Rules from April 1 2026: कल से ऑटो सेक्टर में दो बड़े बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब और गाड़ी की सेहत पर असर डालेंगे। एक तरफ गाड़ियां महंगी हो रही हैं, तो दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर मिलने वाला तेल भी बदल जाएगा। जानिए आप पर कितना असर होगा?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 31 2026, 03:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

कार का तेल बदल रहा है

सरकार ने पूरे देश में E20 फ्यूल (80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण) अनिवार्य कर दिया है। 1 अप्रैल से हर पेट्रोल पंप पर यही तेल मिलेगा। इससे पुरानी गाड़ियों को बड़ा झटका लगेगा। अगर आपकी गाड़ी 2023 से पहले की है, तो अलर्ट होने की जरुरत है।

25
Image Credit : Asianet News

E20 फ्यूल से फायदा या नुकसान?

ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, गन्ने के रस (इथेनॉल) से बना यह पेट्रोल आपकी गाड़ी का माइलेज 7% तक कम कर सकता है। पुराने इंजन इस नए ईंधन के हिसाब से नहीं बने हैं। लंबे समय तक इसे इस्तेमाल करने से इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। सरकार का तर्क है कि इससे प्रदूषण कम होगा और दूसरे देशों से तेल कम खरीदना पड़ेगा।

Related Articles

Related image1
भारत में Hybrid SUVs की डिमांड! Maruti Suzuki से Toyota तक लॉन्च करेंगे 7-सीटर मॉडल
Related image2
Honda की भारत के लिए मेगा स्ट्रैटेजी: नई SUVs, Electric मॉडल और Next-Gen City का ऐलान
35
Image Credit : Asianet News

टाटा की कारें महंगी

अगर आप नई गाड़ी लेने का मन बना रहे थे, तो 1 अप्रैल से आपको अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कारों के दाम 0.5% तक बढ़ा सकती है। इससे करीब ₹2,200 से ₹13,000 तक गाड़ियां महंगी हो सकती हैं। इसका असर नेक्सन (Nexon), सफारी (Safari), टियागो (Tiago) और पंच जैसे मॉडल पर पड़ सकता है।

45
Image Credit : Getty

होंडा की कारों के दाम भी बढ़ेंगे

होंडा (Honda Cars) भी अपने कई मॉडल की कीमतें ₹60,000 तक बढ़ा सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर सिटी, अमेज, Elevate जैसे मॉडल पर पड़ सकता है। इसके अलावा BMW और Mercedes की लग्जरी कारें भी सीधा 2% तक की बढ़ोतरी कर रही हैं।

55
Image Credit : Gemini

आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप इस महंगाई और नए नियमों से बचना चाहते हैं, तो तुरंत 2 काम कर लें। अगर आप नई कार लेना चाहते हैं और सबकुछ फाइनल कर चुके हैं, तो आज रात 12 बजे से पहले टोकन अमाउंट देकर पुरानी कीमत पर ही बुक कर लें। कल सुबह शोरूम जाने पर आपको नई और बढ़ी हुई कीमतें मिलेंगी। इसके अलावा अगर आपकी पुरानी गाड़ी है और आप E20 फ्यूल से कुछ दिनों तक बचना चाहते हैं, तो आज अपनी टंकी फुल करा लें, ताकि कम से कम कुछ दिन तो पुराने 'शुद्ध' पेट्रोल का फायदा मिल सके।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ऑटो समाचार
कार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत में Hybrid SUVs की डिमांड! Maruti Suzuki से Toyota तक लॉन्च करेंगे 7-सीटर मॉडल
Recommended image2
Honda की भारत के लिए मेगा स्ट्रैटेजी: नई SUVs, Electric मॉडल और Next-Gen City का ऐलान
Recommended image3
पेट्रोल पंप की लाइन में खड़े-खड़े थक गए? ये 5 Electric Scooters बचाएंगे समय और पैसा
Recommended image4
पेट्रोल पंप पर टंकी फुल कराने की जिद पड़ सकती है भारी, जानें चौंकाने वाला वैज्ञानिक कारण
Recommended image5
30 मिनट में चार्ज-140 KM रेंज! इस धांसू बाइक में और क्या है खास?
Related Stories
Recommended image1
भारत में Hybrid SUVs की डिमांड! Maruti Suzuki से Toyota तक लॉन्च करेंगे 7-सीटर मॉडल
Recommended image2
Honda की भारत के लिए मेगा स्ट्रैटेजी: नई SUVs, Electric मॉडल और Next-Gen City का ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved