रिवोल्ट मोटर्स ने नई RVX इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। यह सिंगल चार्ज में 160 km की रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड देती है। नए डिजाइन और फीचर्स वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.29 लाख है, जो सब्सिडी के साथ कम हो सकती है।

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हलचल मचाने के लिए Revolt Motors ने अपनी नई बाइक लॉन्च कर दी है। Revolt RVX नाम की यह इलेक्ट्रिक बाइक जबरदस्त माइलेज, नए डिजाइन और कई अपडेटेड फीचर्स के साथ बाजार में आई है। आइए, जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, डिजाइन, खासियतें और बैटरी से जुड़ी सारी जानकारी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैटरी, रेंज और चार्जिंग स्पीड

* इस बाइक में 3.24 kWh कैपेसिटी वाली पोर्टेबल बैटरी दी गई है, जो बाइक को दमदार पावर देती है।

* कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

चार्जिंग टाइम

स्टैंडर्ड चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। वहीं, फास्ट चार्जर की मदद से यह सिर्फ 80 मिनट में ही चार्ज हो जाती है।

बाइक का डिजाइन और फीचर्स

Revolt RVX इलेक्ट्रिक बाइक तीन रंगों- ब्लू, पर्ल ब्लैक और एक्लिप्स व्हाइट में मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन शार्क से प्रेरित है, जो इसे काफी अग्रेसिव लुक देता है। बाइक में क्विक बूस्ट मोड, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स मोड और वॉक असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स हैं। साथ ही, इसमें हल्के वजन वाले कार्बन पैनल और लंबी सीट भी दी गई है। यह बाइक अकेले सवार के साथ 14 डिग्री और दो सवारियों के साथ 11 डिग्री की चढ़ाई आसानी से चढ़ सकती है।

डिजिटल डिस्प्ले और साउंड बॉक्स: बाइक में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे और पीछे फुल LED लाइटिंग और चार अलग-अलग तरह की आवाजें निकालने वाला साउंड बॉक्स भी है।

Revolt के पोर्टफोलियो में पहले से ही RV1, RV1+, RV BlazeX, RV400 BRZ और RV400 जैसे मॉडल शामिल हैं। RV BlazeX को डेली यूज के लिए बनाया गया है, जबकि RV400 परफॉर्मेंस पर फोकस करती है।

कीमत और ऑफर्स

Revolt RVX इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.29 लाख है। सब्सिडी के बाद यह ₹1.24 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी। दिल्ली सरकार ई-बाइक की खरीद पर सब्सिडी देती है। अगर आप इसे दिल्ली की EV पॉलिसी के तहत खरीदते हैं, तो इसकी कीमत ₹95,000 हो जाएगी। इतना ही नहीं, अगर दिल्ली के ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल-डीजल (ICE) बाइक को स्क्रैप करके यह नई बाइक खरीदते हैं, तो Revolt RVX सिर्फ ₹85,000 में मिल जाएगी। इस बाइक की बुकिंग जुलाई महीने के आखिर से शुरू हो जाएगी।

Scroll to load tweet…