- Home
- Auto
- 20k सैलरी में Royal Enfield का सपना होगा पूरा! ₹5000 ले जाएं और घर लाएं 350cc बाइक, मंथली EMI सिर्फ इतनी
20k सैलरी में Royal Enfield का सपना होगा पूरा! ₹5000 ले जाएं और घर लाएं 350cc बाइक, मंथली EMI सिर्फ इतनी
Royal Enfield Bike on EMI: यदि आप रॉयल इनफील्ड की एक ऐसी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जो बजट में आपके साथ हो, तो यहां हम आपको उसी के बारे में बताएंगे। सिर्फ 5000 डाउन पेमेंट देकर रॉयल इनफील्ड हंटर को खरीद सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे...

5K डाउन पेमेंट में रॉयल इनफील्ड
रॉयल इनफील्ड बाइक का क्रेज इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी अधिक बढ़ चुका है। खासकर युवा वर्गों को इसे चलाने को लेकर जोश हाई है। यहां हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं। यदि आपको रॉयल इनफील्ड की बाइक कम बजट में लेना है, तो Royal Enfield Hunter 350 बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि बाइक को 5000 रुपए डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। फाइनेंस के साथ यह धांसू बाइक किफायती हो चुकी है।
रॉयल इनफील्ड हंटर 350 फाइनेंस प्लान
यदि आप रॉयल इनफील्ड हंटर 350cc बाइक को दिल्ली में खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपए है। इसे आप 5 हजार रुपए डाउन पेमेंट देकर और 1 लाख 55 हजार रुपए बाइक लोन लेकर फाइनेंस करवा सकते हैं। अगर आपका पहले से सिविल स्कोर बेहतर होगा और यह लोन 10% ब्याज रेट पर 5 साल अवधि के लिए मिलता है, तो EMI 3900 रुपए के करीब बनेगी।
20k सैलरी वालों के लिए आसान
अब जरा सोचिए, आपकी महीने की सैलरी 20 हजार रुपए है और आपको उसमें से 3900 हर महीने EMI देनी है, तो आपके लिए कितना आसान होगा। इससे आपके पॉकेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। आप मंथली EMI के साथ-साथ बाकी चीजें भी हैंडल कर पाएंगे। इतनी सैलरी में आसानी से रॉयल इनफील्ड हंटर 350 का मजा ले पाएंगे। यह गाड़ी अपनी अलग विशेषताओं के लिए जानी जाती है। इसका लुक और क्षमता किसी से छिपी नहीं है।
रॉयल इनफील्ड हंटर 350 इंजन क्षमता
रॉयल इनफील्ड हंटर 350 में 349cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर J सीरीज ईंजन लगाया गया है। यह इंजन 20.2 bhp पावर और 27 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम के साथ यह स्मूद राइडिंग देता है। इसमें आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे और स्लीपर अशिष्ट क्लच दिए गए हैं। यह गियर शिफ्टिंग को काफी आसान बनाते हैं। यह इंजन बीएस6 कंप्लायंट है, जो शहर और हाइवे दोनों जगहों पर बेस्ट परफॉर्मेंस कर सकता है।
रॉयल इनफील्ड हंटर 350 माइलेज और फीचर्स
रॉयल इनफील्ड हंटर 350 का ARAI टेस्टिंग माइलेज 36 kmpl है। यह इस सेगमेंट में काफी इकोनॉमिकल है। हालांकि, रियल वर्ल्ड टेस्टिंग में यह 35 से 38 km/l माइलेज दे सकती है। यह डेली रनिंग के लिए भी बेस्ट विकल्प बन जाती है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो एक बार फुल करने पर 400 से 450 KM दौड़ सकती है। फीचर्स में 17 इंच एलॉय व्हील्स, 790mm सीट हाइट और 150.5 ग्राउंड क्लीयरेंस है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग और USB चार्जिंग पोर्ट लगा हुआ है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।