Cooling Seat Cover for Scooty: गर्मी में धूप में खड़ी स्कूटी की सीट पर बैठना किसी सजा से कम नहीं लगता है। यही वजह है कि अब लड़कियां और डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वाले लोग ऐसे ट्रेंडी ऑप्शन तलाश रहे हैं, जो सीट को कम गर्म रखें और स्कूटी का लुक भी शानदार बना दें। जानिए कौन-से डिजाइन इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में हैं... 

Trending Scooty Accessories for Girls in Summer: उत्तर भारत में धूप का टॉर्चर ऐसा है कि दोपहर में घर से बाहर जानें का मन नहीं कर रहा। इस तपती धूप में सबसे ज्यादा आफत टू-व्हीलर चलाने वालों पर आती है। सिर्फ 10 मिनट के लिए धूप में पार्क की गई स्कूटी की सीट भी इतनी गर्म हो जाती है कि बैठना मुश्किल हो जाता है। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां और डेली ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ा चैलेंज बन जाता है। इस 'सीट हीटिंग' की समस्या से बचने के लिए आजकल मार्केट में कुछ बेहद ट्रेंडी और ठंडे रहने वाले सीट कवर्स आ गए हैं, जिनकी डिमांड आसमान छू रही है। अगर आपकी स्कूटी भी धूप में खड़ी रहती है, तो ये 5 सीट कवर डिजाइन्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3D मेश कूल सीट कवर (3D Mesh Net Cover)

आजकल सड़कों पर हर दूसरी स्कूटी में आपको यह कवर देखने को मिल जाएगा। यह इस वक्त लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। यह कवर एक स्पेशल नेट (जालीदार) फैब्रिक से बना होता है। इसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिसकी वजह से सीट और आपके बीच हवा लगातार पास होती रहती है। डायरेक्ट धूप में खड़े रहने के बाद भी यह कवर गर्म नहीं होता और इस पर बैठने पर पसीना भी नहीं आता है।

बीडेड वुडन सीट मैट (Beaded Wooden Cover)

आपने अक्सर टैक्सियों या कारों के ड्राइवर की सीट पर लकड़ी के छोटे-छोटे मोतियों (Beads) वाली मैट देखी होगी। अब यही कमाल का जुगाड़ स्कूटी के लिए भी आ गया है। लकड़ी के मोतियों से बना यह कवर स्कूटी की सीट के ऊपर अलग से बंध जाता है। लकड़ी कभी धूप में तपती नहीं है। इसके ऊपर बैठने से आपकी बॉडी और सीट के बीच थोड़ा गैप बन जाता है, जिससे गर्मी का अहसास बिल्कुल खत्म हो जाता है। साथ ही, यह गाड़ी चलाते समय आपकी पीठ को बढ़िया मसाज भी देता है।

एल्युमिनियम फॉयल रिफ्लेक्टर कवर (Silver Heat Reflector)

अगर आप अपनी स्कूटी के लुक को बदले बिना सिर्फ पार्किंग के समय धूप से बचाना चाहती हैं, तो यह पोर्टेबल कवर आपके लिए बेस्ट है। यह बिल्कुल वैसा ही होता है जैसा हम कार के फ्रंट शीशे पर धूप रोकने के लिए लगाते हैं। यह चमकीला सिल्वर कलर का कवर होता है। जब भी स्कूटी धूप में खड़ी करनी हो, इसे सीट पर ढक दें। यह सूरज की किरणों को शीशे की तरह वापस लौटा देता है (Reflect कर देता है)। जब आपको गाड़ी चलानी हो, इसे हटाकर डिग्गी में रख लें, सीट आपको बिल्कुल ठंडी मिलेगी।

कॉटन फैब्रिक टॉवल कवर (Towelling Seat Cover)

जो लोग प्लास्टिक या लेदर के कवर से पूरी तरह तौबा करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे पुराना और भरोसेमंद देसी इलाज है। यह 100% प्योर कॉटन (सूती) टॉवल फैब्रिक से बना होता है, जो स्कूटी की सीट के साइज के हिसाब से सिला-सिलाया मिलता है। सूती कपड़ा गर्मी को सोख लेता है और स्किन के लिए सबसे आरामदायक होता है। गंदा होने पर आप इसे आसानी से निकालकर घर पर धो भी सकती हैं। इसमें पेस्टल और लाइट कलर्स लड़कियों को खूब पसंद आ रहे हैं।

एंटी-स्लिप जेल पैड कवर (Gel Cushion Seat Cover)

अगर आप वर्किंग हैं और आपको स्कूटी पर लंबा सफर तय करना पड़ता है, तो यह कवर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस कवर के अंदर एक कूलिंग जेल (Cooling Gel) की लेयर होती है, जो मेडिकल गद्दों में इस्तेमाल की जाती है। यह न सिर्फ सीट को ठंडा रखता है, बल्कि यह बहुत ज्यादा सॉफ्ट होता है, जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आपके बैक में दर्द नहीं होता।