- Home
- Auto
- 70K बजट, 70km माइलेज: देश की सबसे सस्ती बाइक देख फुर्र से दौड़कर जाएंगे शो रूम, फीचर्स भी दमदार!
70K बजट, 70km माइलेज: देश की सबसे सस्ती बाइक देख फुर्र से दौड़कर जाएंगे शो रूम, फीचर्स भी दमदार!
Cheapest Bike In India: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक धांसू मोटरसाइकिल मौजूद हैं, जिनकी कीमत काफी कम है। यदि आप ज्यादा माइलेज वाली बाइक खोज रहे हैं, जो प्राइस में भी काफी सस्ती हो, तो हम आपको एक धांसू गाड़ी के बारे में जानकारी देंगे।

देश की सस्ती बाइक
इंडिया में नौकरीपेशा लोग मोटरसाइकिल खरीदने से पहले उसकी कीमत और माइलेज पर सबसे पहले ध्यान देते हैं। वो कम कीमत में दमदार फीचर और जबरदस्त माइलेज देखते हैं। बाइक की कीमत और माइलेज को ध्यान में रखते हुए ही कस्टमर अपनी जरूरतों के हिसाब से सही विकल्प चुनते हैं। इसी में आज हम आपको भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे।
ये रही सबसे सस्ती बाइक
इंडिया में मौजूद सबसे सस्ती बाइक में टीवीएस कंपनी की स्पोर्ट तीसरे नंबर पर आती है। यह बाइक खासकर अपने स्पोर्टी डिजाइन, कीमत और माइलेज के चलते नौकरी करने वाले लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस मोटरसाइकिल को कंपनी फिलहाल मार्केट में 2 वेरिएंट में लाती है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 59881 रुपए है, जिसे 15 हजार महीने कमाने वाले लोग भी खरीद सकते हैं।
धांसू इंजन से लैस
टीवीएस स्पोर्ट में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड तकनीक पर बेस्ड है। इस इंजन की पावर पर बात करें, तो यह 8.29 PS की ताकत और 8.7 NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। टीवीएस की इस इंजन के साथ 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इतना पावरफुल इंजन होने के चलते इसका माइलेज काफी जबरदस्त है।
70km का माइलेज
टीवीएस कंपनी की यह धांसू बाइक जितनी सस्ती है, उतना ही इसका दमदार माइलेज भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका माइलेज 70 km है। इसका मतलब आप इसमें 1 लीटर पेट्रोल डलवाएंगे, तो उसमें एक बार में 70 किलोमीटर तक यात्रा कर सकते हैं। यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित है। अब जरा सोचिए, इतनी कम कीमत और दमदार माइलेज जिस बाइक की हो, उसके पीछे कौन पागल नहीं होगा। रोजाना नौकरी करने वाले फुर्र से दौड़कर शो रूम जाएंगे और खरीद लेंगे, जिनको ऐसी बाइक की तलाश है।
धांसू फीचर्स मिलेंगे
TVS Sport में आपको एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स भी मिल जाएंगे। इसमें BS6 इंजन के साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स, LED DRLs, USB चार्जिंग पोर्ट और E20 फ्यूल सपोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। यह डेली यूज के लिए आरामदायक और प्रैक्टिकल बनाते हैं। साथ ही, इसमें SBT सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। आरामदायक सस्पेंस भी है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।