दिनेश लाल यादव के बड़े भाई विजय लाल यादव एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है, वेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार और बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई का एक्सीडेंट हो गया है। निरहुआ ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दिनेश लाल यादव के बड़े भाई विजय लाल यादव एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है, वेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिनेश लाल यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी 

बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

Scroll to load tweet…


डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे 
निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ दिनेश लाल यादव के संसदीय क्षेत्र यानि आजमगढ़ जा रहे थे। लखनऊ से फॉर्च्यूनर कार से निकले विजय लाल का बाराबंकी के पास एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर की रफ्तार बहुत अधिक थी, ये कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। कार के सभी शीशे टूट गए हैं। वहीं इसमें सवारर सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 

उपचुनाव में निरहुआ को मिली की अप्रत्याशित जीत
आजमगढ़ उपचुनाव में निरहुआ की अप्रत्याशित जीत ने सबको चौंका दिया है। इस इलेक्शन में उनके समक्ष सपा और बसपा का मज़बूत प्रत्याशी मैदान में था। वहीं बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली को ढाई लाख से अधिक वोट मिले हैं। इसे वोट कटुआ के तौर पर देखा जा रहा है। जमाली ने सपा के धर्मेंद्र यादव की लगभाग तय जीत को मिट्टी पलीत कर दिया। वहीं दिनेश लाल यादव ने अपनी लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए जीत दर्ज क की है। 

ये भी पढ़ें-

कोई 230 तो किसी का था 140 किलो वजन, अर्जुन कपूर से फरदीन खान तक, ऐसे फैट टू फिट हुए ये 8 स्टार्स

कभी सलमान खान का हाथ पकड़ आगे बढ़े थे अर्जुन कपूर लेकिन इश्कबाजी ने बना दिया भाईजान का दुश्मन

4 साल से घर बैठे हैं शाहरुख खान फिर भी कम नहीं हुए ठाठ-बाट, प्रॉपर्टी भी बढ़कर हो गई इतने करोड़