निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी की पॉपुलर जोड़ी में गिना जाता है।

मुंबई. भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी में शुमार निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की एक फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे से शादी कर ली ? दरअसल, हाल ही में ये जोड़ी विध्यवासिनी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। जिसकी फोटोज आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें दोनों ने माथे पर तिलक और गले में माला पहनी हुई है। यह तस्वीर देखते ही वायरल हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

यूजर्स ने किए कमेंट्स

निरहुआ और आम्रपाली की फोटो को देखते ही यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर उनसे पूछ बैठा, "क्या दोनों ने शादी कर ली?" वहीं दूसरे ने लिखा, "दोस्ती के नाम पर दोनों पब्लिक को धोखा दे रहे हैं। साफ पता लगता है ये दोनों प्यार में हैं। कर लो शादी।"

View post on Instagram

जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है

बता दें, इस जोड़ी को भोजपुरी की पॉपुलर जोड़ी में गिना जाता है। तभी तो दोनों स्टार्स जब भी एक-साथ सिनेमाघरों में फिल्म लेकर आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देते हैं। 9 अगस्त को इनकी जोड़ी फिल्म 'लल्लू की लैला' में नजर आएगी।