भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो मस्ती करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने दहेज लोभियों को कड़ा मैसेज दिया है। दुबे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दहेज चाहिए? लगाईबे 4 डंडा दिमाग होई ठंडा...। बता दें, इससे पहले आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का गाना राते दिया बुताके...सुपरहिट हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके हैं। आम्रपाली दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पवन सिंह के साथ कई भोजपुरी सुपर हिट फिल्म कर चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred