अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ इनके पास खूबसूरत आवाज है। अदाकारा का मोस्ट अवेटेड गाना 'लौंग लाची' रिलीज होते ही धूम मचाने लगा है।

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के चाहने वाले यूपी-बिहार में ही नहीं पूरे देश भर में हैं। अक्षरा सिंह मूवी के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम में भी अदाएं दिखाती नजर आती हैं। 6 मार्च को उनका नया गाना 'लौंग लाची'(Bhojpuri song laung laachi) रिलीज हो गया है जिसका इंतजार फैंस को काफी वक्त से था। गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षरा सिंह इस गाने में बेहद ही स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। वो अपने डांस मूव्स को फैंस को घायल कर रही हैं। गाने की शुरुआत अक्षरा सिंह से होती है जो सो होती है तभी एक मैसेज आता है जिसमें लिखा होता है मैं पहुंच गया हूं और रास्ते में हूं। इस मैसेज को देख वो खुश हो जाती हैं और उनसे मिलने की तैयारी करने लगती हैं। वो खूबसूरत ड्रेस के साथ-साथ ज्वेलरी पहनती हैं और खूबसूरत मेकअप करती हैं। 

अक्षरा सिंह ने गाने को अपनी आवाज से सजाया है

अलग-अलग लुक्स में वो गजब की हसीन लग रही हैं। गाने का पिक्चराइजेशन बहुत शानदार तरीके से किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गया है। वहीं,इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने के बोल अजित मंडल ने लिखे हैं। 'लौंग लाची' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। महज कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक पांच साल से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

फैंस अक्षरा सिंह के लुक्स और गाने की कर रहे हैं तारीफ

गाने को देखकर फैंस अक्षरा सिंह की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'गजब का बवाल वीडियो भी और गाना भी...भोजपुरिया शेरनी ने तो कमाल कर दिया।' एक और यूजर ने लिखा,बहुत ही प्यारा गाना है।' वहीं, अदाकारा ने फैंस से मिल रही तारीफ का शुक्रिया अदा किया है।

और पढ़ें:

गोवा में ऋतिक रोशन-सबा और सुजैन खान-अर्सलान गोनी एक ही जगह कर रहे थे मस्ती, देखें वायरल हो रही तस्वीरें

मालदीव में सोनाक्षी सिन्हा ने समंदर में लगाई आग, बिकिनी में फोटो देख फैंस भर रहे आहें

रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हनिया Alia Bhatt का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, इतने अपार्टमेंट की हैं मालकिन

पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी