- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज, समंदर में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं वो
सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज, समंदर में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं वो
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। इतना ही नहीं वो बहुत कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस को इंतजार करना पड़ता है अपनी चेहती अदाकारा का लेटेस्ट स्टाइल देखने के लिए। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली ने अपने चाहनेवालों का इंतजार खत्म करते हुए बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस खुश हो रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज जिसमें वो समंदर में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं...

सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहीं से अदाकारा ने कुछ खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो समंदर में आग लगाती हुई नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट बिकिनी पहन रखी है। इसके उपर से उन्होंने ट्रांसपेरेंट सिमर श्रग डाल रखा है। पूरे लुक में वो कहर बरपाती दिख रही हैं। उनकी अदाओं पर फैंस की निगाहें टिक गई हैं।
'दबंग' फेम ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। इसके साथ लाइट मेकअप को कैरी की हुई हैं। कभी वो समंदर को निहारते दिख रही हैं तो कभी उसके बीच अठखेलियां करती हुई नजर आ रही हैं।
मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए सोनाक्षी सिन्हा सुकून के पल बिता रही हैं। एक्ट्रेस बेहद रिलैक्स मूड में इस तस्वीर में दिख रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा,'मालदीव के साथ मेरा प्रेम संबंध हर यात्रा के साथ मजबूत होता जा रहा है और इस बार और भी अधिक क्योंकि @vakkarumaldives पर सबसे अद्भुत प्रवास @travelnlivingin द्वारा क्यूरेट किया गया है।
सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को देख फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें टू हॉट बोल रहा है तो कोई सेक्सी का खिताब दे रहा है। हार्ट और फायर इमोजी भी फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में अदाकारा की तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें वो सलमान खान के साथ दुल्हन बनी नजर आ रही थी। लोग कहने लगे कि सोनाक्षी ने सलमान के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि यह तस्वीर फेक थी।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी अपकमिंग मूवी 'डबल एक्सएल' है। इस मूवी में इनके साथ हुमा कुरैशी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
और पढ़ें:
पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।