साल 2012 में भोजपुरी फिल्म 'फौलाद' से करियर शुरू करने वालीं अंजना सिंह की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है।

मुंबई। अंजना सिंह के न सिर्फ भोजपुरी, बल्कि देशभर में भी प्रशंसक हैं। वर्ष 2012 में भोजपुरी फिल्म 'फौलाद' से करियर शुरू करने वालीं अंजना की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। उन्होंने सोशल साइट्स पर साड़ी पहने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर में वे पीले रंग की साड़ी में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन दिया,' खुशमिजाजी मशहूर है हमारी, सादगी भी कमाल है ,हम शरारती भी इंतेहा हैं,तन्हा भी बेमिसाल हैं।' 

अंजना पहली ऐसी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2 साल में 25 भोजपुरी फिल्में साइन की थीं। साल 2017 में उन्हें भोजपुरी फिल्म समारोह में 'बेस्ट एक्ट्रेस व्यूअर ज्वाइस अवॉर्ड' से नवाजा गया था।