पारिवारिक कहानियों पर भी भोजपुरी में फिल्में बनाई जाने लगी हैं। ऐसी ही एक फिल्म राजतिलक 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

पटना। भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड बदल रहा है। एक दौर था, जब भोजपुरी फिल्में अश्लीलता के चलते विवादों को जन्म दे रही थीं। लगातार इसे लेकर बहस भी हो रही थी। अब सामाजिक और पारिवारिक कहानियों पर भी भोजपुरी में फिल्में बनाई जाने लगी हैं। ऐसी ही एक फिल्म राजतिलक 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा की मानें तो यह फिल्म सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।